कपल्स के बीच कॉमन होते हैं झगड़े के ये 5 टॉपिक, पहले होती है लड़ाई फिर सब कुछ हो जाता है नॉर्मल

By मेघना वर्मा | Published: July 2, 2020 09:21 AM2020-07-02T09:21:16+5:302020-07-02T10:28:17+5:30

ये मात्र एक मिथ्य है कि हैप्पी मैरिज में कभी किसी भी तरह का झगड़ा नहीं होता। आपके भी रिश्तेदार या दोस्त अक्सर ये कहते होंगे कि एक खुश कपल कभी फाइट नहीं करते। मगर ऐसा बिल्कुल भी नहीं है।

Common topics for Fights for Couples That Are Totally Normal | कपल्स के बीच कॉमन होते हैं झगड़े के ये 5 टॉपिक, पहले होती है लड़ाई फिर सब कुछ हो जाता है नॉर्मल

कपल्स के बीच कॉमन होते हैं झगड़े के ये 5 टॉपिक, पहले होती है लड़ाई फिर सब कुछ हो जाता है नॉर्मल

Highlightsआज के कपल्स अपने आप में इतने बिजी रहते हैं कि एक-दूसरे के साथ टाइम बिताना ही भूल जाते हैं।एक बेबी कपल्स कि जिंदगी में नई जिम्मेदारी लेकर आता है।

शादी का रिश्ता खट्टा-मीठा सा होता है। इसमें प्यार भी होता है और झगड़े भी। कपल्स का ये भी मानना है कि यही छोटे-मोटे झगड़े उनके रिश्ते को और मजबूत बनाते हैं। कुछ रिश्तों में ये झगड़े बड़े हो जाते हैं जो आपके रिश्ते के लिए ठीक नहीं वहीं कुछ रिश्ते में छोटी-छोटी चीजों को लेकर झगड़ा होता है जो बिल्कुल नॉर्मल है।

ये मात्र एक मिथ्य है कि हैप्पी मैरिज में कभी किसी भी तरह का झगड़ा नहीं होता। आपके भी रिश्तेदार या दोस्त अक्सर ये कहते होंगे कि एक खुश कपल कभी फाइट नहीं करते। मगर ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। दो लोगों की सोच और सोचने का नजरिया अलग होता है इसलिए कभी-कभी क्लैश हो जाता है। आइए आपको बताते हैं वही कॉमन टॉपिक्स जिनपर अक्सर कपल्स के बीच झगड़े होते हैं-

1. पैसों को लेकर

हर कपल कभी ना कभी पैसों को लेकर झगड़े जरूर करता है। ये किसी भी वजह से हो सकता है। आपने बैंक से लोन लिया हो या किसी को उधार पैसे दिए हों, कहीं बिना बताए इवेस्ट कर दिया हो या कोई फिजूल का खर्च किया हो। पैसों पर हर कपल कभी ना कभी झगड़ता जरूर है। 

2. सेक्स

रिलेशनशिप में दो लोग होते हैं जो एक-दूसरे से अलग-अलग चीजे एस्पेक्ट करते हैं। बेड पर भी ये एक्सपेक्टेशन सेम होती है। इसी वजह से सेक्स को लेकर भी कपल्स के बीच झगड़े होते हैं। आज कल मीडिया और मूवीज इस एक्सपेक्टेशन को ज्यादा बढ़ाते हैं। मगर समय के साथ इस चीज में भी कपल एडजस्ट हो जाते हैं। 

3. घर का काम

ये एक ऐसी चीज है जिसे लेकर अक्सर लोगों में मनमुटाव होता है। कौन क्या काम करेगा इस चीज की जिम्मेदारी जब तक तय नहीं होता तब तक ये मनमुटाव और झगड़ा होना तय है। किचन में चीजों को ऑर्गनाइज करना हो या बेडरूम में अपना बेड क्लीन करना। इन कॉमन टॉपिक्स को लेकर भी कपल्स अक्सर झगड़े करते हैं। 

4. बच्चों

पहले तो फैमिली प्लानिंग के लिए और बच्चा होने के बाद बच्चों के लिए भी कपल झगड़ा करते हैं। बच्चों की केयरिंग उनको खाना खिलाना या उनके साथ प्रॉपर टाइम स्पेंड करने के ऊपर भी अक्सर झगड़े होते हैं। एक बेबी कपल्स कि जिंदगी में नई जिम्मेदारी लेकर आता है। जिसके चलते अक्सर कपल्स के बीच झगड़े हो जाते हैं।

5. एक-दूसरे के साथ समय बिताना

आज के कपल्स अपने आप में इतने बिजी रहते हैं कि एक-दूसरे के साथ टाइम बिताना ही भूल जाते हैं। क्वालिटी टाइम बिताए उन्हें महीनों हो जाते हैं। कहीं वेकेशन पर नहीं जा पाते। इसी को लेकर भी उनके बीच झगड़े होते हैं। 

Web Title: Common topics for Fights for Couples That Are Totally Normal

रिश्ते नाते से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे