7 साल छोटे हैं कॉमेडियन भारती सिंह के पति हर्ष, कुछ ऐसी है दोनों की लव स्टोरी

By मेघना वर्मा | Published: July 3, 2020 09:31 AM2020-07-03T09:31:30+5:302020-07-03T09:31:30+5:30

भारती सिंह खुद को टिपिटल भारतीय गृहिणी मानती हैं जो घर में बच्चों के लिए रोटी बनाए।

comedian Bharti singh birthday special, bharti singh love story with harsh limbachiyaa | 7 साल छोटे हैं कॉमेडियन भारती सिंह के पति हर्ष, कुछ ऐसी है दोनों की लव स्टोरी

भारती सिंह और हर्ष 3 दिसम्बर 2017 को शादी के बंधन में बंध गए थे।

Highlightsभारती सिंह कॉमेडी नाइट्स के अलावा भी बहुत सारे टीवी शो में नजर आ चुकी हैं। भारती सिंह और उनके पति हर्ष के बीच सात साल का अंतर है।

सभी को हंसाने वाली और अपने एक्ट से गुदगुदाने वाली कॉमेडियन भारती सिंह का आज 36वां जन्मदिन है। भारती ना सिर्फ अपने प्रोफेशन के लिए जानी जाती हैं बल्कि अपनी पर्सनल लाइफ के लिए भी जानी जाती हैं। उनकी और पति हर्ष लीमभाचिया के साथ उनकी मस्ती फैंस को काफी पसंद है। 

बता दें भारती और हर्ष ने साल 2017 में शादी की थी। इन दोनों की लव स्टोरी किसी फिल्म से कम नहीं है। बता दें हर्ष, कॉमेडी क्लासिज और कॉमेडी सर्कस के लेखक हैं। दोनों की मुलाकात सेट पर ही हुई थी। यही से दोनों ने एक-दूसरे को जाना और डेट करना शुरू किया। 

'मोटी हूं कोई मोटे से होगी शादी'

अमर उजाला की रिपोर्ट की मानें तो एक बार भारती सिंह ने अपने इंटरव्यू में कहा था कि उन्हें लगता था कि वो बहुत मोटी हैं इसलिए किसी मोटे से ही शादी होगी, मगर हर्ष ने उन्हें प्यार करना सिखाया। भारती ने ये भी बताया था कि हर्ष ने ही सबसे पहले उन्हें आई लव यू कहा था। 

टिपिकल भारतीय गृहिणी

भारती ने बताया था कि वो खुद को टिपिकल भारतीय गृहिणी के रूप में देखती हैं जो अपने बच्चों और पति के लिए रोटियां बनाती है। शादी के बाद एक सामान्य जिंदगी बिताती है। भारती ने हर्ष के बारे में बताते हुए कहा कि वो बहुत खर्चीले हैं। 

7 साल छोटे हैं हर्ष

भारती और हर्ष के बीच लगभग सात साल का अंतर है। हर्ष, भारती से छोटे हैं। मगर भारती इस एज गैप को नहीं मानतीं। उनका कहना है कि हर्ष उनसे ज्यादा समझदार और सुलझे हुए हैं। यही वजह है कि दोनों साथ हैं। सोशल मीडिया पर भी इनकी मस्ती चलती रहती है। 

'द कपिल शर्मा शो' में बतौर 'तितली यादव' के रूप में नजर आने वालीं भारती 'झलक दिखला जा', 'नच बलिये' और 'फिअर फैक्टर' जैसे रियलिटी शोज में भी नजर आ चुकी हैं। भारती एक बेहतरीन कॉमेडियन हैं, जोकि अपनी कॉमिक टाइमिंग के लिए जानी जाती हैं। हालांकि, कम लोगों को इस बात की जानकारी है कि वो एक शानदार तीरंदाज और पिस्टल शूटर भी हैं। 
 

Web Title: comedian Bharti singh birthday special, bharti singh love story with harsh limbachiyaa

रिश्ते नाते से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे