रणवीर सिंह से लेकर प्रियंका चोपड़ा तक, इन बॉलीवुड सेलेब्रिटीज से लीजिए बेस्ट रिलेशनशिप टिप्स

By मनाली रस्तोगी | Published: February 21, 2022 05:20 PM2022-02-21T17:20:22+5:302022-02-21T17:39:17+5:30

कई बार हमारी पार्टनर के साथ चीजें जल्दी सेट नहीं हो पाती हैं, जिसकी वजह से रिश्ते में दोनों को कई सारी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में जरूरी है कि आप रिश्ते में हो रही दिक्कतों को लेकर अपने पार्टनर से खुलकर बात करें। वैसे प्यार भरा रिश्ता पाने के लिए आप बॉलीवुड सेलेब्सकी भी मदद ले सकते हैं।

Bollywood Celebrities Who Gave Us Best Relationship Tips | रणवीर सिंह से लेकर प्रियंका चोपड़ा तक, इन बॉलीवुड सेलेब्रिटीज से लीजिए बेस्ट रिलेशनशिप टिप्स

रणवीर सिंह से लेकर प्रियंका चोपड़ा तक, इन बॉलीवुड सेलेब्रिटीज से लीजिए बेस्ट रिलेशनशिप टिप्स

Highlightsफिल्म इंडस्ट्री में ऐसे कई सितारे हैं जो फैंस को रिलेशनशिप टिप्स देते हुए नजर आते हैं।प्यार भरा रिश्ता पाने के लिए आप बॉलीवुड सेलेब्स की भी मदद ले सकते हैं।

कहा जाता है कि दुनिया में प्यार सबसे खूबसूरत रिश्ता होता है। अगर आपका पार्टनर आपको बहुत प्यार करता है, आपको हर बात पर सपोर्ट और मोटिवेट करता है तो समझिये कि आपका रिश्ता बहुत ही खूबसूरत है। ऐसा रिश्ता हर कपल चाहता है। हालांकि, जरूरी नहीं कि आप जो प्यार या सपोर्ट अपने पार्टनर से चाह रहे हों, वो आपको मिले। 

दरअसल, रिश्ते निभाना आसान काम नहीं होता है। कई बार ये रिश्ते बहुत काम्प्लेक्स और मेसी होते है, जिसके कारण इंसान कई बार फ्रस्टेट और इरिटेट हो जाता है। ऐसे में जरूरी है कि आप रिश्ते में हो रही दिक्कतों को लेकर अपने पार्टनर से खुलकर बात करें। वैसे प्यार भरा रिश्ता पाने के लिए आप बॉलीवुड सेलेब्स की भी मदद ले सकते हैं। फिल्म इंडस्ट्री में ऐसे कई सितारे हैं जो फैंस को रिलेशनशिप टिप्स देते हुए नजर आते हैं।

रणवीर सिंह

हर महिला अपने जीवन में रणवीर सिंह जैसा बॉयफ्रेंड या पति पाने की इच्छा रखती है। जिस तरह से रणवीर अपनी पत्नी और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण का ख्याल रखते हैं, वह लड़कियों को काफी पसंद आता है। बता दें कि कई बार एक्टर को सार्वजनिक तौर पर दीपिका के लिए अपनी फीलिंग्स जाहिर करते हुए देखा जा चुका है। वो बिजी होने के बावजूद एक्ट्रेस की हर छोटी से बड़ी चीज का ख्याल रखते हुए दिखाई देते हैं। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के रिलेशनशिप की सबसे खास बात ये है कि अक्सर ही दोनों अपने बिजी लाइफस्टाइल के बीच भी एक-दूसरे के लिए समय निकाल ही लेते हैं। किसी भी रिश्ते में अपने पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताना बेसिक चीजों में से एक है। 

शाहरुख खान

अक्सर ही प्यार में पागल लोगों को शाहरुख खान और गौरी खान का उदाहरण जरूर दिया जाता है। दरअसल, दोनों की शादी को काफी साल हो चुके हैं, लेकिन फिर भी दोनों फैंस को कपल गोल्स देते हुए नजर आते हैं। शाहरुख और गौरी अपने कॉलेज के दिनों में एक-दूसरे को डेट किया करते थे। इसके बाद दोनों ने शादी की। जिस तरह से गौरी खान ने शाहरुख के स्ट्रगल के दिनों में उनका साथ दिया, वो कपल्स को सीखना चाहिए। इससे ये पता चलता है कि जब आप अपने पार्टनर को सपोर्ट करते हो और उनपर विश्वास करते हो तो इससे आपका रिश्ता और ज्यादा मजबूत और गहरा हो होता है। 

प्रियंका चोपड़ा

बॉलीवुड की देसी गर्ल यानि कि प्रियंका चोपड़ा भी आए दिन अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा का विषय बनी रहती हैं। बता दें कि एक्ट्रेस ने अमेरिकन सिंगर निक जोनस के साथ सात फेरे लिए हैं और दोनों एकसाथ काफी खुश हैं। अपने पति से उम्र में 10 साल बड़े होने के बावजूद प्रियंका निक के साथ एक बेहतरीन रिलेशनशिप एन्जॉय कर रही हैं। मालूम हो, उम्र में काफी अंतर होने के बाद भी निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिताना नहीं भूलते हैं। यही नहीं, दोनों बिजी होने के बाद भी अपने रिलेशनशिप को अहमियत देते हैं।

Web Title: Bollywood Celebrities Who Gave Us Best Relationship Tips

रिश्ते नाते से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे