ओम पुरी बर्थडे स्पेशल: जब 14 साल के एक्टर को हो गया था 55 साल की काम वाली से प्यार

By जोयिता भट्टाचार्या | Published: October 18, 2019 05:33 PM2019-10-18T17:33:53+5:302019-10-18T17:33:53+5:30

Om Puri Birthday: ओम पुरी का निजी जीवन भी किसी फिल्म जैसा ही है जिसमें एक नायक भूल भटक कर अपने पहले प्यार के पास लौट आता है। तो आइए जानते हैं कि कैसी थी उनकी अनोखी लव स्टोरी... 

bollywood actor Om Puri Birthday Special best movie list biography history in hindi | ओम पुरी बर्थडे स्पेशल: जब 14 साल के एक्टर को हो गया था 55 साल की काम वाली से प्यार

Ompuri Birthday Spe

Highlights18 अक्टूबर 1950 को जन्में ओम पुरी का जीवन बहुत ही असाधारण थाओम पुरी की पत्नी नंदिता ने उन पर एक किताब लिखी थी जिसका नाम अनलाइकली हीरो: ओम पुरी

बॉलीवुड में अपने अभिनय का लोहा मनवा चुके ओम पुरी हॉलीवुड तक जानते हैं। 18 अक्टूबर 1950 को जन्में ओम पुरी का जीवन बहुत ही असाधारण था। एक ढाबे में बर्तन मांजने से लेकर अभिनय की बुलंदियों को छूने का सफर किसी फिल्म से कम नहीं है।

इसके साथ ही उनका निजी जीवन भी किसी फिल्मों जैसा ही है जिसमें एक नायक भूल भटक कर अपने पहले प्यार के पास लौट आता है। तो आइए जानते हैं कि कैसी थी उनकी अनोखी लव स्टोरी... 

ओम पुरी के बचपन में उनके घर की आर्थिक स्थिति कुछ ठीक नहीं थी। इसलिए उन्होंने घर चलाने के लिए कई सारे काम किए। जिसमें कोयला बीनने से लेकर ढाबे में बर्तन मांजने तक शामिल है। लेकिन उनकी किस्मत में तो बॉलीवुड लिखा था इसलिए उनके मालिक ने उन्हें चोरी के इल्जाम में ढाबे से निकाल दिया।

ओम पुरी की पत्नी नंदिता ने उन पर एक किताब लिखी थी जिसका नाम अनलाइकली हीरो: ओम पुरी।' इस किताब में उन्होंने ओम पुरी के जिंदगी से जुड़े कई खुलासे किए हैं। नंदिता ने किताब में लिखा है कि ओम को मामा के घर पर काम करने वाली 55 साल की नौकरानी से उन्हें प्यार हो गया था। नौकरानी भी उनका बहुत ख्याल रखती थी।

नौकारानी ने मौका देखकर उन्हें पकड़ लिया। तब ओमपुरी ने पहली बार नौकरानी के साथ शारीरिक संबंध बनाए थे। इस किताब का नाम है 'असाधारण नायक ओमपुरी'। ओमपुरी ने ननिहाल में ही अपनी प्रारंभिक पढ़ाई पूरी की। इसी दौरान उनका रुझान अभिनय की तरफ हुआ। वह नाटकों में भाग लेने लगे। ओमपुरी कॉलेज में पढ़ाई के साथ एक वकील के यहां मुंशी की नौकरी भी करते थे।

ओम से जुड़ा एक और किस्सा है। एक रात ओम अपने मामा के परिवार के साथ छत पर सोए हुए थे। इस दौरान ओम ने मामी को गलत तरीके से छू दिया था। इस घटना के बाद ओम जैसे ही सुबह सोकर उठे तो मामा ने उन्हें बिना कुछ बोले गाल पर जोरदार थप्पर जड़ दिया था और घर से निकाल दिया। ओम पुरी ने अपनी मामी को गलत तरीके से छूने के लिए मामा ने उन्हें घर से निकाल दिया।

English summary :
Om Puri, who was a great actor in Bollywood, Born on 18 October 1950, Om Puri's life was very extraordinary. The journey from making utensils to touching the heights of acting in a dhaba is no less than a film.


Web Title: bollywood actor Om Puri Birthday Special best movie list biography history in hindi

रिश्ते नाते से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे