Valentine’s Day के बाद अब सिंगल्स मनाएंगे Anti-Valentine’s Day, जानिए किस डेट को है कौना सा स्पेशल-डे
By मेघना वर्मा | Published: February 14, 2020 11:55 AM2020-02-14T11:55:06+5:302020-02-14T11:55:06+5:30
Anti-Valentine’s Day: जिस तरह कपल्स वैलेंटाइन वीक को पूरे दिल से और शिद्दत से मनाते हैं उसी तरह एंटी-वैलेंटाइन वीक को भी लोग पूरे दिल से मनाते हैं।
आज दुनिया भर में वैलेंटाइन डे मनाया जा रहा है। कपल्स इस दिन एक-दूसरे से प्यार का इजहार करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं 14 फरवरी के बाद आने वाले एक हफ्ते एंटी वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट किया जाता है। जी हां वैलेंटाइन डे ठीक बाद एक हफ्ते फिर खास दिनों का सिलसिला चलता है जिसे ना सिर्फ सिंगल्स लोग मनाते हैं बल्कि वो लोग भी मनाते हैं जिनका हाल ही में ब्रेकअप हुआ होता है।
ये दिन शुरू होता है 15 फरवरी को स्लैप डे से और खत्म होता है 21 को ब्रेकअप डे से। कौन से हैं वो दिन और क्या होता है इसमें खास आपको भी जरूर जाना चाहिए। आइए डालते हैं एक नजर पूरी लिस्ट पर। आप जानिए एंटी-वैलेंटाइन वीक 2020 में कौन-कौन का सिन होता है और किस दिन है कौना सा डे।
February 15 – Happy Slap Day
February 16 – Happy Kick Day
February 17 – Happy Perfume Day
February 18 – Happy Flirting Day
February 19 – Happy Confession Day
February 20 – Happy Missing Day
February 21 – Happy Breakup Day
बीते कुछ सालों से इस एंटी-वैलेंटाइन डे को मनाने का सिलसिला पश्चिम देशों में चला आ रहा है। जिसके कुछ छींटे अब इंडिया में भी देखने को मिलते हैं। ये लोग जो एंटी वैलेंटाइन डे मनाते हैं वो प्यार के खिलाफ नहीं होते बस वैलेंटाइन डे के खिलाफ होते हैं। वो इस बात का विरोध करते हैं कि प्यार को किसी एक कार्ड या चॉकलेट या गिफ्ट देकर कैसे जताया जा सकता है।
जिस तरह कपल्स वैलेंटाइन वीक को पूरे दिल से और शिद्दत से मनाते हैं उसी तरह एंटी-वैलेंटाइन वीक को भी लोग पूरे दिल से मनाते हैं। इस दिन एक्स को याद करके अपना गुस्सा उतारना हो या उससे ब्रेकअप करना हो कपल स्पेशल डे के हिसाब से वो काम भी करते हैं। तो अगर आप सिंगल हैं या अपने पार्टनर से अलग होना चाहते हैं तो आपको एंटी-वैलेंटाइन डे की शुभकामनाएं।