Relationship Tips: इन तरीकों से बोरिंग पति को बनाएं रोमांटिक, पल में बदलेगा मूड
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: September 17, 2019 07:26 AM2019-09-17T07:26:58+5:302019-09-17T07:26:58+5:30
आमतौर पर पुरुषों के व्यवहार के कई रूप देखने को मिलते हैं। जैसे रोमांटिक, गुस्सैल, आक्रामक, शांत या फिर बोरिंग। अगर आपका पति भी बोरिंग है तो हम आपको बता रहे हैं कुछ ऐसे फॉर्मूलें जिनपर आप काम करके अपने पति को रोमांटिक बना सकती हैं।
एक लड़की की हमेशा ख्वाहिश होती है उनका पति रोमांटिक हो। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि उन्हें बोरिंग पति मिल जाते हैं। कई बार शादी के बाद पति पत्नी बोरिंग हो जाते हैं। पति पत्नी का रिश्ता जितना गहरा होता है, उतना ही टकराव भरा भी।
आमतौर पर पुरुषों के व्यवहार के कई रूप देखने को मिलते हैं। जैसे रोमांटिक, गुस्सैल, आक्रामक, शांत या फिर बोरिंग। अगर आपका पति भी बोरिंग है तो हम आपको बता रहे हैं कुछ ऐसे फॉर्मूलें जिनपर आप काम करके अपने पति को रोमांटिक बना सकती हैं।
1- सुबह की शुरुआत पति को किस देकर या फिर प्यार के साथ करें। इससे आपका पति दिनभर खुश रहेगा और उन्हें ऑफिस से घर पहुंचने का इंतजार रहेगा।
2- पति की पसंद का कोई डिश बनाकर उन्हें खिलाएं। उनकी पसंद की आउटफिट पहनकर घर पर ही कैंडल लाइट डिनर का सरप्राइज दें। इससे ये आपको और उन्हें और भी करीब ले आएगा।
3- पति को टाइम-टाइम पर सरप्राइज दें। आपके पति कई दिनों अपनी कोई पसंद की चींज खरीदना चाह रहे हैं लेकिन किसी वजह से नहीं ले पा रहे हैं। ऐसे में जब उनकी पसंद का यह तोह़फ़ा आप उन्हें अचानक देंगी तो खुश हो जाएंगे।
4- आप पति को खुश करने के लिए अपने बेडरूम को एक नया लुक दे सकती है। उनकी पसंद के कलर की बेडशीट बिछाएं। खुशबूदार रूम फ्रेशनर, रोमांटिक म्यूजिक और आपकी सेक्सी स्टाइलिश नाइटी पूरे माहौल को हॉट बना देगी।
5- अपने पति को रोमांटिक मूड में लाने का रामबाण तरीका है मसाज थेरेपी। पति को नर्म-मुलायम हाथों से ऑयल मसाज दे सकती हैं। इस टच थेरेपी का आप दोनों ही आनंद उठा सकते हैं।
6- हमेशा एक ही तरह सेक्स न करें। कभी एग्रेसिव और वाइल्ड तरीके से प्यार करें, तो कभी बेडरूम के अलावा दूसरे जगहों पर भी प्यार का लुत्फ़ उठाएं।
7- ऑफिस जाने से पहले और आने के बाद पति को गले लगा कर उन्हें प्यार जताएं। इससे उनकी थकान दूर हो जाएगी।
8- अक्सर देखा गया है कि शादी के बाद लोग बाहर घूमने जाना बंद कर देते हैं। ऐसा न करें। जब भी समय मिले, या वीकेंड एंजॉय करने के लिए सेकेंड हनीमून पर जाएं। उन प्यार भरे लम्हों को दोबारा जिएं।