शादीशुदा महिलाएं अपने पति से छिपाती हैं ये 7 बातें, हमेशा इन्हें राज रखना चाहती हैं

By गुलनीत कौर | Published: April 27, 2019 03:23 PM2019-04-27T15:23:18+5:302019-04-27T15:23:18+5:30

दुनिया में कई ऐसी माहिलाएं हैं जिन्हें बच्चे पसंद नहीं होते। ना किसी और के, ना ही अपने, इसलिए वे खुद भी बच्चे पैदा नहीं करना चाहती हैं। लेकिन अगर पति को बच्चों से बेहद लगाव है तो वो कभी उसे ये सच नहीं बताएगी।

7 weird things almost every women hide from her husband | शादीशुदा महिलाएं अपने पति से छिपाती हैं ये 7 बातें, हमेशा इन्हें राज रखना चाहती हैं

शादीशुदा महिलाएं अपने पति से छिपाती हैं ये 7 बातें, हमेशा इन्हें राज रखना चाहती हैं

'औरतों के पेट में कोई बात नहीं पचती है', ये बात तो आपने सूनी ही होगी। इसका साफ मतलब है कि महिलाएं बेहद बातूनी होती हैं और अपनी इसी व्यवहार के कारण कोई भी बात अपने तक सीमित नहीं रख पाती हैं और राज खोल देती हैं। लेकिन फिर भी कुछ बातें ऐसी हैं जिन्हें वे कभी किसी को नहीं बताती। खासतौर से पाने पति से छिपाती हैं। तो चलिए जानते हैं वो 8 बातें जो एक पत्नी अपने पति को कभी नहीं बताना चाहती। इसे हमेशा राज रखना चाहती है। 

1) सेक्स में असंतुष्टि

सेक्स सेशन के दौरान फीमेल पार्टनर चरम तक पहुंचे, यह हर मेल पार्टनर की ख्वाहिश होती है। लेकिन पति को बुरा ना लगे इसके लिए कई महिलाएं ओर्गास्म होने का नाटक करती हैं और सच छिपाती हैं।

2) किसी और के साथ बिताए पल

शादी से पहले कितने अफेयर थे, इसे पति ओग्नोर कर सकता है लेकिन शादी के बाद पत्नी का किसी के करीब जाना पति को बर्दाश्त नहीं होगा। अगर गलती से भी वह किसी के साथ थी तो इस बात को हमेशा राज रखती है।

3) शॉपिंग

पतियों को पत्नी की हद से ज्यादा शॉपिंग करने की आदत पसंद नहीं होती है। इसलिए कुछ महिलाएं चोरी से शॉपिंग करके घर में सामान छिपाती हैं। ताकि ना पति को पता चलेगा और ना ही झगड़ा होगा।

4) उसकी मां नहीं पसंद

सास बहू का रिश्ता ही खट्टा मीठा है। कभी बनती है, कभी बिगड़ती है। लेकिन लड़के अपनी मां के बारे में एक भी शब्द सुनना पसंद नहीं करते हैं। इसलिए अपनी सास को पसंद नहीं करने वाली बात कुछ पत्नियां अपने पति से छिपाकर ही रखती हैं।

यह भी पढ़ें: इस गर्मी नहीं होगी सेक्स लाइफ खराब, ये 4 तरीके देंगे बेस्ट एक्सपीरियंस

5) बच्चे नहीं चाहिए

ये पॉइंट सिर्फ उन महिलाओं के लिए है जिन्हें बच्चे पसंद नहीं होते। हैरान ना हों, दुनिया में वाकई ऐसी माहिलाएं हैं जिन्हें बच्चे पसंद नहीं होते। ना ही वे खुद बच्चे पैदा करना चाहती हैं। लेकिन अगर पति को बच्चों से बेहद लगाव है तो वो कभी उसे ये सच नहीं बताएगी।

6) एक्स-बॉयफ्रेंड ने कांटेक्ट किया

हाल फिलहाल में एक्स-बॉयफ्रेंड का फोन, मैसेज या राह चलते उससे मिलाकात हुई थी, इस बात की भनक भी महिलाएं कभी अपने पति को लगने नहीं देना चाहती हैं। संभव है कि पति कुछ ना कहे लेकिन ये बात दोनों के बीच के मजबूत विश्वास को तोड़ भी सकती है। इसलिए ऐसा रिस्क लेने से बचती हैं। 

7) लुक्स नहीं पसंद

रिश्ते में प्यार, विश्वास और समझ होना जरूरी है। दोनों की लुक्स मायने नहीं रखती हैं। लेकिन फिर भी सुंदरता को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। अगर पत्नी को पति के लुक्स कभी पसंद नहीं आए, तो वह उसे इस सच से रूबरू नहीं कराएगी। क्योंकि अब वो उससे भावनातमक रूप से जुड़ गई है और बाहरी सुंदरता को तवज्जो नहीं देना चाहती है। 

Web Title: 7 weird things almost every women hide from her husband

रिश्ते नाते से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे