पत्नियों की ये 7 हरकतें पतियों के दिल को पहुंचाती हैं ठेस, रिश्ता टूटने की आती है नौबत
By गुलनीत कौर | Published: April 28, 2019 03:18 PM2019-04-28T15:18:28+5:302019-04-28T15:18:28+5:30
शादी के कुछ साल बाद करियर, घर, सास-ससुर और फिर उसके बाद बच्चों को अपना समय देना। पति के लिए आखिर में समय निकालना। ऐसा करने से पत्नियां अपने रिश्ते को कमजोर बना देती हैं।
पत्नियां ऐसा क्या करें कि पति खुश रहें यह तो हर कोई जानना चाहता है लेकिन क्या ना करें ताकि पति नाराज ना हो और हमेशा आपसे खुश रहे, यह भी जानना जरूरी है। विभिन्न सर्वे के मुताबिक पत्नियां रोजाना 7 ऐसी हरकतें करती हैं जो उनके पति के दिल को दुखाती हैं। जिसकी वजह से वह धीरे धीरे भावनात्मक रूप से पत्नी से दूर होता चला जाता है। आइए जानते हैं क्या है वे 7 बातें:
1) तुमने ये नहीं किया, वो नहीं किया
कुछ पत्नियों की ये आदत होती है कि वे सुबह शाम अपने पति को केवल इस बात के लिए सुनाती रहती हैं कि तुमने मेरे लिए ये नहीं किया, वो नहीं किया, तुम मेरे लिए कुछ भी खास नहीं करते है। ये सुन सुन कर पति परेशान हो जाते हैं।
2) दूसरों से तुलना
किसी भी इंसान को खुद की दूसरों से तुलना पसंद नहीं होती। तो अगर पत्नी पति की तुलना अपनी किसी सहेली के पति से करती है तो ऐसे में पति गुस्से से आग बबूला हो जाते हैं। ये एक बात दोनों के रिश्ते को खराब करती है।
3) आभार व्यक्त नहीं करती हैं
पति आपके लिए कुछ करे और आप आगे से थैंक्स बोलने की बजाय उसमें भी कमी निकालें, तो इससे उनका मन टूट जाता है। अगली बार वे पत्नी के लिए कुछ भी करने से पहले सौ दफा सोचेंगे। ऐसा करके पत्नियां धीरे धीरे अपने पति को दिल से दूर कर लेती हैं।
4) खुद का ख्याल नहीं रखतीं
पत्नी खुद की सेहत और सुंदरता दोनों का जब ख्याल रखना छोड़ देती है तो पतियों को उनमें इंटरेस्ट खत्म होने लगता है। हर पति चाहता है कि उसकी पत्नी फिजिकली, मेंटली और देखने में भी एक्टिव लगे। बीमार या उदास पार्टनर से लकड़े जल्दी ऊब जाते हैं।
यह भी पढ़ें: पार्टनर संग पहली बार इंटिमेट होने से पहले हर लड़का-लड़की जान लें ये 8 बातें, इन्हें इग्नोर करना पड़ेगा भारी
5) खुद से कोई पहल नहीं करती हैं
माना कि लड़कियां ज्यादा शर्मीली होती हैं लेकिन एक समय के बाद जब कम्फ़र्टेबल हो जाएं तो सिर्फ लड़कों को ही नहीं, लड़कियों को भी एक्सपेरिमेंट करना चाहिए। लेकिन अगर हर बार पति ही कुछ नया करे और पत्नी केवल एन्जॉय करे, इस बात से मन ही मन खफा हो जाते हैं पति।
6) पति की बजाय दूसरी चीजों को अहमियत देना
शादी के बाद शुरुआत के कुछ दिन तो पति की हर बात मानना, उसके साथ इमोशनली कनेक्ट रहना, लेकिन जैसे जैसे वक्त बीते करियर, घर, सास-ससुर और फिर उसके बाद बच्चों को अपना समय देना। पति के लिए आखिर में समय निकालना। ऐसा करने से पत्नियां अपने रिश्ते को कमजोर बना देती हैं।
7) उसकी क्षमता पर शक करना
कहते हैं कि हर सफल पुरुष के पीछे एक परफेक्ट महिला का हाथ होता है। लेकिन अगर वह महिला ही अपने पति की क्षमता पर शक करने लगे, उसे समय समय पर प्रोत्साहित ना करे तो वह असफल होने लगता है। दिल से वह अपनी पत्नी को ना-पसंद करने लगता है।