Love Horoscope: बेहद उलझे हुए होते हैं ये 5 राशि के लोग, इनसे प्यार करना पड़ सकता है आप पर भारी
By मेघना वर्मा | Published: January 27, 2020 07:27 AM2020-01-27T07:27:01+5:302020-01-27T07:27:01+5:30
कुछ राशियां तो प्यार और रिश्ते को बेहद खूबसूरती से निभाने के लिए जाने जाते हैं लेकिन कुछ राशियों को खुद में ही उलझा हुआ माना जाता है, जो अपने प्यार के रिश्ते को सही से निभा नहीं पाते।
इंसान का नेचर बहुत हद तक उसकी राशि के अनुरूप होता है। आपका स्वभाव कैसा है या आप किस चीज पर कैसे रिएक्ट करते हैं ये आपकी राशि पर भी निर्भर करता है। खासकर हिन्दू धर्म में इस बात पर ज्यादा जोर दिया जाता है कि राशि के अनुसार ही उनकी शादी भी किया जाए।
वहीं कुछ राशियां तो प्यार और रिश्ते को बेहद खूबसूरती से निभाने के लिए जाने जाते हैं लेकिन कुछ राशियों को खुद में ही उलझा हुआ माना जाता है, जो अपने प्यार के रिश्ते को सही से निभा नहीं पाते। आज हम आपको यहां ऐसे ही राशियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके साथ रिश्ते में आकर आप खुद की जिंदगी भी उलझा लेंगे। ये लोग दिल के साफ जरूर होते हैं मगर प्यार के मामले में इनसे पार पाना थोड़ा मुश्किल होता है।
आप भी जानिए कौन सी हैं वो राशियां
1. मिथुन राशि
मिथुन राशि के लोग प्यार जताने और जिंदगी जीने के बारे में जाने जाते हैं। इस लिस्ट में मिथुन राशि वालों को रखना इसलिए भी जरूरी है क्योंकि ये इतने बातूनी होते हैं कि सामने वाले की या अपने पार्टनर की बात को सुनने और समझने की कोशिश ही नहीं करते। इस वजह से आपके रिश्ते में मिस कम्युनिकेशन भी होता है। इसी मिस कम्युनिकेशन की वजह से भी रिश्ते में बहुत सारी परेशानियां आ जाती हैं।
2. कुंभ राशि
वैसे तो हर रिश्ते में पर्सनल स्पेस की जरूरत होती है लेकिन कुंभ राशि के लोगों का मानना होता है कि उनके पार्टनर को कुछ ज्यादा ही पर्सनल स्पेस की जरूरत है। इसी कारण से वह अपने पार्टनर से ज्यादा दूरियां बनाने लगते हैं। यही वजह है कि उनके और उनके पार्टनर के बीच दूरियां बढ़ती जाती है। इस राशि वाले लोगों की एक कमी ये भी होती है कि उन्हें मालूम ही नहीं होता कि वो रिश्ते के किस पड़ाव पर हैं।
3. वृषभ राशि
टीओआई की रिपोर्ट के मुताबिक वृषभ राशि वालों को उनसे जिद्दी नेचर के लिए जाना जाता है। उनका यही नेचर उनके लिए घातक हो जाता है। ये अपने चुने हुए रास्ते और फैसलों को हर बार सही समझते हैं। ये होते बड़े शालीन हैं मगर ये अपने शब्दों से आपका दिल जीत लेते हैं। ये इन्हीं शब्दों के खेल से सामने वाले का दिल भी दुखाते हैं।
4. वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों को बेहद पैशनेट माना जाता है। ये बेहद डॉमिनेटिंग नेचर के होते हैं। वृश्चिक राशि के लोग थोड़े शक्की मिजाज के भी माने जाते हैं। गुस्से में उनसे आगे कोई नहीं होता। जब ये गुस्सा होते हैं तो आपे से बाह हो जाते हैं इसलिए आपका और उनका रिश्ता बद् से बद्तर होता जाता है।
5. मेष राशि
मेष राशि के लोग भी जिद्दी स्वभाव के होते हैं। ये अपनी हर बात पर हां सुनना चाहते हैं। मेष राशि वालों के पास पेशेंस की कमी होती है। वे अपनी गलत बातों को भी सही साबित करते हैं। इनसे बातें करना बेहद मुश्किल होता है खासकर की तब जब इन्हें कोई बात समझानी हो।