Relationship Tips: रिलेशनशिप को मजबूत करने के लिए लें इन 5 टिप्स की मदद, पार्टनर संग बढ़ेगी नजदीकियां

By मनाली रस्तोगी | Published: January 28, 2023 02:48 PM2023-01-28T14:48:19+5:302023-01-28T14:48:59+5:30

थेरेपिस्ट नेद्रा ग्लोवर तौवाब ने बताया है कि कपल्स रिलेशनशिप को मजबूत करने के लिए क्या कर सकते हैं।

5 Things that improve relationship | Relationship Tips: रिलेशनशिप को मजबूत करने के लिए लें इन 5 टिप्स की मदद, पार्टनर संग बढ़ेगी नजदीकियां

Relationship Tips: रिलेशनशिप को मजबूत करने के लिए लें इन 5 टिप्स की मदद, पार्टनर संग बढ़ेगी नजदीकियां

Relationship Tips: प्यार शायद हमारी सबसे शक्तिशाली भावना है और एक प्यार भरे रिश्ते में रहने की जरूरत हमारी सबसे मजबूत जरूरतों में से एक हो सकती है। एक रिश्ते में होने से हम न केवल अपने साथी से बल्कि दुनिया भर में भी जुड़ाव महसूस करते हैं। जब हमारा दिल प्यार से भर जाता है, तो हम अत्यधिक संतुष्ट महसूस करते हैं। हम अधिक धैर्यवान, अधिक सहानुभूतिपूर्ण, दयालु, सज्जन बनते हैं।

हालांकि, कई बार बिजी लाइफस्टाइल की वजह से हम अपने रिलेशनशिप को ज्यादा समय नहीं दे पाते हैं, जिसके कारण हमारे रिश्ते कमजोर पड़ने लगते हैं। हमें इनके बारे में समय रहते पता भी नहीं चलता है। ऐसी स्थिति में चीजें ठीक करने के लिए काफी देर हो जाती है। इस स्थिति से बचने के लिए कपल्स को चाहिए कि वो शुरू से ही अपने रिलेशनशिप को स्वस्थ रखने के लिए कुछ बातों का ध्यान रखें। 

थेरेपिस्ट नेद्रा ग्लोवर तौवाब ने बताया है कि कपल्स रिलेशनशिप को मजबूत करने के लिए क्या कर सकते हैं:

भावनात्मक ईमानदारी

आप जो और जैसा महसूस कर रहे हैं, उसके बारे में अपने पार्टनर से बात करें। यही नहीं, ये भी जानने की कोशिश करिए कि आपका पार्टनर कैसा महसूस कर रहा है। 

कम्पैशेनेट फीडबैक

अपने पार्टनर की प्रतिक्रिया जरूर जानें। एक रिलेशनशिप में पारदर्शिता बहुत जरूरी है। अगर आप दोनों एक स्वस्थ रिलेशनशिप चाहते हैं तो पार्टनर से खुलकर बातचीत करें। 

अपने वादों पर अडिग रहना

पार्टनर से किए गए वादों पर अडिग रहना एक स्वस्थ रिश्ते की निशानी है। इससे आपके रिश्ते पर अच्छा प्रभाव पड़ता है।

अपना आउटपुट प्रबंधित करना (आप रिश्ते में कैसे योगदान करते हैं)

हर रिश्ता दोनों तरफ से चलता है। आप ये सोचें कि किसी एक पार्टनर के सबकुछ करने से सब ठीक रहेगा तो ऐसा नहीं है। रिश्ते में दोनों लोग हैं तो इसके प्रति जिम्मेदारी भी दोनों की है। इसलिए आप दोनों को अपने रिलेशनशिप में योगदान देने की जरूरत है। 

तथ्यों से चिपके रहना (कुछ भी मानना ​​नहीं)

किसी की सुनी-सुनाई बातों पर ऐसे कभी भी विश्वास न करें जब तक उनके पास इसका सबूत न हो। अगर आप कान के कच्चे हैं और किसी की बात में जल्दी आ जाते हैं तो ध्यान रखिये कि इससे आपका रिश्ता कमजोर पड़ता है। 

Web Title: 5 Things that improve relationship

रिश्ते नाते से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे