इसलिए लव और रिलेशनशिप से दूर भागते हैं लोग, प्यार से कन्नी काटने की होती है ये 5 बड़ी वजह

By मेघना वर्मा | Published: January 23, 2020 02:28 PM2020-01-23T14:28:37+5:302020-01-23T14:28:37+5:30

अपने आस-पास रहने वाले लोगों और उनके रिश्ते में होने वाली लड़ाईयों को देखकर भी लोग प्यार और रिलेशनशिप से कन्नी काटने लगते हैं।

5 Reasons Why Most of people Are Afraid of Falling in Love and relationship | इसलिए लव और रिलेशनशिप से दूर भागते हैं लोग, प्यार से कन्नी काटने की होती है ये 5 बड़ी वजह

प्रतीकात्मक तस्वीर

Highlightsबहुत से लोगों को अपनी लाइप में किसी भी तरह का इंटरफेयर अपनी लाइफ में पसंद नहीं होता।पास्ट के रिलेशनशिप में की गई गलतियों से डरते हैं।

प्यार, इश्क और मोहब्बत के खुबसूरत रिश्ते में अक्सर नोक-झोंक होती है। किसी के प्यार में पड़ना जितना आसान होता है उस प्यार को निभाना उतना ही मुश्किल भी होता है। किसी को अपनी जिंदगी में आप जितना खास बना लेते हैं उतना ही उसे निभाना आपके लिए परेशानी से भरा भी होता है मगर बहुत से लोग ऐसे भी हैं जो प्यार करने से डरते हैं। 

आपकी लाइफ में भी ऐसे लोग होंगे जो प्यार करने में हिचकिचाते होंगे। आज हम आपको इसी का कारण बताने जा रहे हैं कि आखिर क्यों लोग इश्क से या किसी के प्यार में पड़ने से हिचकिचाते हैं। सिर्फ यही नहीं रिलेशनशिप को लेकर भी उनके मन में बहुत तरह का डर होता है। आइए आप भी जानिए कौन से हैं वो कारण।

1. किसी एक आदमी के साथ पूरी जिंदगी बिताना

किसी भी रिश्ते में पड़ने से आपको एक डर ये भी रहता है कि आप एक ही व्यक्ति के साथ पूरी जिंदगी कैसे निकाल सकते हैं। एक स्टडी के मुताबिक रिलेशनशिप सिर्फ आपको सैटिसफाई करने के लिए होते हैं वहीं आज के समय में तलाक और सेप्रेट कपल्स को देखकर भी आप रिलेशनशिप में आने से कतराते हैं।

2. पुरानी गलतियों को दोहराना

अक्सर आप अपने पास्ट के रिलेशनशिप में की गई गलतियों से इतने हिल जाते हैं कि यही डर उन्हें नए रिश्ते में जुड़ने की इजाजत नहीं देता। लोगों को लगता है कि कहीं वो पुरानी गलतियों को फिर से दोहराएं और उनका रिश्ता फिर टूट गया तो? इसलिए वो नए रिश्ते में नहीं बंधना चाहते।

3. अकेले रहना है ज्यादा पसंद

बहुत से लोग ऐसे भी हैं जिन्हें किसी के रोक-टोक या किसी भी तरह का इंटरफेयर अपनी लाइफ में पसंद नहीं होता। वो अपनी लाइफ को खुलकर इंज्वॉय करना चाहते हैं उन्हें अकेला रहना पसंद होता है इसीलिए वह रिलेशनशिप में नहीं आते।

4. दूसरों के झगड़े का पड़ता है असर

अपने आस-पास रहने वाले लोगों और उनके रिश्ते में होने वाली लड़ाईयों को देखकर भी लोग प्यार और रिलेशनशिप से कन्नी काटने लगते हैं। आस-पास रह रहे लोगों के आय दिन होते झगड़े से आपका रिलेशनशिप से विश्वास उठ जाता है। 

5. खुद का आपा खोने से डरते हैं आप

कभी-कभी कुछ लोग अपना आपा खो देते हैं और अपने रिलेशनशिप में उन्हें इसी बात का डर रहता है। लोग यही सोचते हैं कि कहीं वो अपने पार्टनर के सामने भी अपना आपा ना खो बैठें। इसलिए वो किसी भी तरह के प्यार के चक्कर में नहीं पड़ना चाहते।

Web Title: 5 Reasons Why Most of people Are Afraid of Falling in Love and relationship

रिश्ते नाते से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे