पहली डेट पर लड़कों में ये 5 चीजें देखती हैं लड़कियां, तीसरी चीज है सबसे दिलचस्प
By गुलनीत कौर | Published: May 20, 2019 04:16 PM2019-05-20T16:16:40+5:302019-05-20T16:16:40+5:30
पहली मिलाकात में लड़कों की कुछ चीजों को लड़कियां बड़े ध्यान से नोटिस करती हैं। ये चीजें नोटिस करते हुए अगर उन्हें कहीं कोई कमी दिख जाए तो वे अपना फैसला बदल भी लेती हैं।
अपनी फर्स्ट डेट के लिए लड़के खूब तैयारी करके जाते हैं। पहली डेट पर कहाँ मिलना है, अगर डेट रेस्टोरेंट में हिया तो क्या आर्डर करेंगे, क्या बातें करेंगे, उसके लिए कुछ लेकर जाएं या नहीं, इन सभी मुद्दों को सोच विचार कर लड़के डेट पर जाते हैं। मगर फिर भी कुछ चीजें ऐसी रह जाती हैं जिसकी तैयारी किए बिना ही वे लड़की से मिलने चले जाते हैं और फिर निराशा हाथ लगती है।
दरअसल लड़कों की कुछ चीजों को लड़कियां बड़े ध्यान से नोटिस करती हैं। ये चीजें नोटिस करते हुए अगर उन्हें कहीं कोई कमी दिख जाए तो वे अपना फैसला बदल भी लेती हैं। तो कहीं आपकी बनती बात बिगड़ ना जाए, इसके लिए हम पहले ही आपको उन 5 चेजेओं के बारे में बता देते हैं जो पहली डेट पर लड़कियां लड़कों में देखती हैं। अगर आप इन चीजों को मैनेज कर लें तो आपको बात बन जाएगी।
1) ड्रेस सेंस
डेट पर सिर्फ लड़के ही लड़की को नहीं निहारते हैं, लड़कियां भी बड़े ध्यान से लड़के के ड्रेस सेस्न्से को चेक करती हैं। लड़के ने क्या पहना है, किस तरह का कलर कॉम्बिनेशन है और बाल कैसे बनाए हैं, ये सभी नोटिस करती हैं। लड़के ने जो भी पहना है उसे कांफिडेंस से कैरी कर रहा है या नहीं, इतना भी नोटिस करती हैं।
2) हाइजीन
लड़कियों को अपने घर की और खुद के शरीरे, दोनों की साफ सफाई रखना बेहद पसंद होता है। हां वे जानती हैं कि लड़के हाइजीन के मामले में लापरवाह होते हैं, मगर फिर भी वे नोटिस जरूर करती हैं कि लड़का खुद पर कितना ध्यान देता है। तो अगर आपको लड़की को इम्प्रेस करना है तो पहली डेट पर हाथ-पांव के नाखून काटकर जाए, दाढ़ी और सिर के बाल बनाकर जाएं, दांतों की सफाई जरूर कर लें।
3) लड़का कहां देख रहा है
पहली डेट पर अगर लड़के ने अपनी निगाहें बचाकर नहीं रखी तो बनती बात बहुत ही आसानी से बिगड़ सकती है। लड़का बात करते हुए लड़की की आंखों में देख रहा है या कहीं और, ये नोटिस करने में बिलकुल भी चूक नहीं करती हैं लड़कियां। तो बॉयज, आपकी डेट पार्टनर कितनी ही सुंदर क्यूं ना लग रही हो, लेकिन उससे बात करते समय आई कांटेक्ट जरूर बनाकर रखें।
यह भी पढ़ें: लड़के ज़रा हो जाएं सावधान, आपकी प्रोफाइल की ये 5 चीजें चेक करती हैं लड़कियां, ढंग से कर लें अपडेट
4) जूते
पहली डेट पर जूते पहने है या फिर घर की चप्पल पहनकर ही आ गया है, ये जरूर नोटिस करेंगी लड़कियां। खैर आजकल कोई भी लड़का इतना बेवकूफ नहीं है कि पहली डेट पर घर की चप्पल या फ्लोटर सैंडल पहनकर चला जाए, लेकिन जूते भी अगर पहने है तो उन्हें साफ करके पहनकर जाएं। आपके जूतों पर दुनिया जहां की मिट्टी नहीं होनी चाहिए।
5) दूसरों से कैसे बात करता है
रेस्टोरेंट के वेटर से लेकर सड़क पर औती रिक्शा वाले से या फिर कैब ड्राईवर से, इन सभी के साथ लड़का कैसे पेश आ रहा है ये भी नोटिस करती हैं लड़कियां। अपने से कम औदे वालों लोगों के साथ लड़के का रवैया अगर अच्छा होगा तो लड़की पर इस बात का बहुत पॉजिटिव इम्प्रैशन पड़ता है। लेकिन अगर पहली डेट पर किसी भी बात के चलते गुस्सा दिखा देंगे, तो समझ जाइए लड़की हाथ से निकल गई।