लड़कियों की इन 5 गलतियों के कारण रिश्ते में आती है खटास

By गुलनीत कौर | Published: February 19, 2019 12:57 PM2019-02-19T12:57:17+5:302019-02-19T12:57:17+5:30

लड़की केयर करे, ध्यान दे, ऐसा लड़कों को बहुत पसंद होता है। लेकिन लड़की केवल अपने बारे में सोचे, लड़के की जरूरतों की ओर ध्यान ना दे तो लड़के निराश हो जाते हैं।

5 mistakes girls do that ruin their relationship | लड़कियों की इन 5 गलतियों के कारण रिश्ते में आती है खटास

लड़कियों की इन 5 गलतियों के कारण रिश्ते में आती है खटास

रिश्ते में हर कपल की यह इच्छा होती है कि सब सही चले। बिना किसी झगड़े के प्यार से रिश्ता आगे बढ़ता रहे। लेकिन ऐसा संभव नहीं होता है। दो अलग लोग और उनका अलग व्यवहार कहीं ना कहीं आकर टकराता ही है। इसके अलावा हमारी ही कुछ गलतियां हमारे रिश्ते को खराब कर देती हैं। आइए जानते हैं लड़कियों की वो मिस्टेक्स जिनसे रिश्ता खराब होता है। 

1) झूठ बोलना

रिश्ते को लेकर पार्टनर वफादार हो, बात बात पर झूठ ना बोले, ऐसी कामना हर किसी की होती है। लेकिन कई बार लड़कियां अपनी किसी बात को छिपाने के लिए पार्टनर से झूठ बोलती हैं। मगर जब यह झूठ पकड़ा जाए तो बात को संभालना मुश्किल हो जाता है। रिश्ते में फीकापन आ जाता है।

2) ईगो रखना

अहंकार या ईगो रिश्ते को खोखला कर देती है। यह रिश्ते से जितनी दूर रहे, उतना ही अच्छा है। कई बार आपकी ईगो के चलते सामने वाले पार्टनर को ना चाहते हुए भी झुकना पड़ता है। उसका सेल्फ कांफिडेंस खराब हो जाता है। इसलिए अपने पार्टनर के सामने अपनी ईगो ना लाएं तो बेहतर होगा। 

3) अटेंशन ना देना

लड़की केयर करे, ध्यान दे, ऐसा लड़कों को बहुत पसंद होता है। लेकिन लड़की केवल अपने बारे में सोचे, लड़के की जरूरतों की ओर ध्यान ना दे तो लड़के निराश हो जाते हैं। रिश्ते में उनका इंटरेस्ट अपने आप ही कम होने लगता है।

4) तारीफ़ ना करना

अगर लड़कियों को अपनी तारीफ़ सुनना पसंद है, तो लड़के भी अपनी तारीफ़ सुनने की इच्छा रखते हैं। खासतौर पर तब जब वेअप्नी पार्टनर के लिए कुछ खास करें। तब भी अगर पार्टनर आगे से उनकी तारीफ़ ना करे तो उन्हें दिल से बुरा लगता है। 

5) हर बात में कमी निकालना

रिश्ते में पॉजिटिव होना बहुत जरूरी है। बात बात पर लड़के की कमी निकालना, उसमें दोष निकालना और यह कामना करना कि वह पूरी तरह बदल जाए, ऐसे रिश्ता नहीं चलता है। धीरे धीरे इस तरह का रिश्ता टूटने की नौबत पर आ जाता है। लड़के चाहते हैं कि अगर वो एडजस्ट कर रहे हैं तो लड़की भी करे। 

Web Title: 5 mistakes girls do that ruin their relationship

रिश्ते नाते से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे