प्यार में मिला है धोखा तो निराश ना हों, अरेंज्ड मैरिज करने के इन 5 फायदों को जानकर होगी खुशी

By गुलनीत कौर | Published: January 15, 2019 07:52 AM2019-01-15T07:52:46+5:302019-01-15T07:52:46+5:30

रिश्ता होने से लेकर शादी तक आपके पास जितना भी समय हो, उसमें आप सामने वाले की अच्छी बुरी बातों को जान पाते हैं। इन सभी बातों को जानने के बाद उन्हें दिल से अपनाते हैं।

5 amazing benefits of arranged marriage everyone must know | प्यार में मिला है धोखा तो निराश ना हों, अरेंज्ड मैरिज करने के इन 5 फायदों को जानकर होगी खुशी

प्यार में मिला है धोखा तो निराश ना हों, अरेंज्ड मैरिज करने के इन 5 फायदों को जानकर होगी खुशी

पहली नजर का प्यार, लंबे समय का रिश्ता और फिर पेरेंट्स से उसे मिलवाना। घर वालों को शादी के लिए मनाना और आखिरकार जिन्दगी भर के लिए अपने प्यार को पा लेना। ऐसा ख्वाब हर दूसरा इंसान देखता है लेकिन अधिकतर लोग प्यार में सफल नहीं हो पाते और फिर माता-पिता की मर्जी से शादी करते हैं। अगर आप भी इन्हीं लोगों में से एक हैं तो निराश ना हों। क्योंकि अरेंज्ड मैरिज करने के कई सारे फायदे हैं जो आपको लव मैरिज से कभी नहीं मिल सकते। आइए जाते हैं क्या हैं वे:

1) समय के साथ बढ़ता है प्यार

रिश्ता होने से लेकर शादी तक आपके पास एक महीने का समय है, 5 महीने का या एक साल का, इस दौरान आप सामने वाले की अच्छी बुरी बातों को जान पाते हैं। इन सभी बातों को जानने के बाद उन्हें दिल से अपनाते हैं। और शादी के बाद जब साथ में रहने लगते हैं तो धीरे धीरे प्यार होता है। समय के साथ यह प्यार बढ़ता है। अरेंज्ड मैरिज में रिश्ता आकर्षण के आधार पर ही होता है, लेकिन प्यार पूरे मन से होता है।

2) माता पिता हमारे लिए बेस्ट चुनते हैं

हमारी पसंद को हमारे माता पिता हम से भी बेहतर जानते और समझते हैं। हम कई बार अपने लिए गलत चीजों का चुनाव कर लेते हैं, लेकिन माता-पिता हर चीज को परखकर हमारे सामने परोसते हैं। यही कारण है कि अरेंज्ड मैरिज के टूटने की संभावना कम होती है।

यह भी पढ़ें: गर्लफ्रेंड की सहेली से दोस्ती करने के हैं 5 फायदे, फायदा नंबर 3 देगा दिल से खुशी

3) प्यार के साथ वादा होता है

लव मैरिज में प्यार तो होता है लेकिन ऐसा जरूरी नहीं कि दोनों में उस प्यार को नाम देने की भी ताकत हो। मगर अरेंज्ड मैरिज में रिश्ते को नाम पहले मिलता है, और प्यार बाद में। इसलिए इस तरह के प्यार में सुरक्षा की भावना अधिक होती है। आप जानते हैं कि आपका प्यार आपसे दूर नहीं होगा इसलिए आप भी उस रिश्ते को निभाने के लिए पूरी जान लगा देते हैं।

4) जिंदगी अचानक बदल जाती है

लव मैरिज में आप खुद अपने रिश्ते को एक नाम देते हुए स्टेप्स पूरे करते हैं। लेकिन अरेंज्ड मैरिज अचानक आपकी जिन्दगी एक यू-टर्न लेती है। माता-पिता के माध्यम से आप किसी को चुनते हैं, रिश्ता होता है और रातोरात आपकी लाइफ एक नया मोड़ लेती है। फिर सगाई से शादी तक का सफर और फिर शादी के बाद की नई जिंदगी। ये सब खूबसूरत लगता है।

5) रोमांस से भरपूर

रोमांस लव मैरिज में भी होता है। लेकिन शादी का समय आने तक कई बार झगड़े होना, माता-पिता को मनाने के चक्कर में व्यवहार का चिड़चिड़ापन, इसकी वजह से रोमांस कहीं खो जाता है। लेकिन अरेंज्ड मैरिज में सगाई से लेकर शादी तक रोमांस धीरे धीरे बढ़ता चला जाता है। शादी के बाद भे महीनों तक इसका असर रहता है। इसलिए अरेंज्ड मैरिज करने के बाद लोग अधिक खुश दिखाई देते हैं। 

Web Title: 5 amazing benefits of arranged marriage everyone must know

रिश्ते नाते से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे