सेक्स को लेकर लड़कों के मन में होते हैं ये 4 डर, जल्द कर लेना चाहिए इन्हें दूर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: July 23, 2019 04:18 PM2019-07-23T16:18:33+5:302019-07-23T16:18:33+5:30

लड़के सेक्स में ज्यादा एक्टिव होते हैं और उन्हें ही सेक्स में परफॉरमेंस की चिंता होती है। मगर लड़कों के ही मन में सेक्स को लेकर कुछ डर भी होते हैं

4 most common fears every man has for sex | सेक्स को लेकर लड़कों के मन में होते हैं ये 4 डर, जल्द कर लेना चाहिए इन्हें दूर

सेक्स को लेकर लड़कों के मन में होते हैं ये 4 डर, जल्द कर लेना चाहिए इन्हें दूर

एक आम धारणा है कि सेक्स को लेकर लड़कियों की तुलना में लड़कों को अधिक दिलचस्पी होते है। लड़के इसमें ज्यादा एक्टिव होते हैं और उन्हें ही सेक्स में परफॉरमेंस की चिंता होती है। मगर लड़कों के ही मन में सेक्स को लेकर कुछ डर भी होते हैं जिन्हें समय रहते दूर ना किया जाए तो उनकी सेक्स लाइफ खराब हो सकती है। आइए जानते हैं इनके बारे में:

1) सेक्स में परफॉरमेंस का डर

सेक्स एक दूसरे को प्लेजर देने की एक्टिविटी का नाम है। इस दौरान कपल एन्जॉय करते हैं, मगर एंजोयमेंट की जगह अगर परफॉरमेंस की टेंशन ली जाए तो सेक्स सेशन खराब हो सकता है। ऐसे में सभी चिंता भूलकर सिर्फ इस एक्टिविटी को एन्जॉय करना चाहिए।

2) फीमेल पार्टनर की संतुष्टि की चिंता

यह सच है कि सभी लड़कों को अपनी फीमेल पार्टनर को संतुष्ट करने की इच्छा होती है। इसे अहम कहें या कुछ भी, मगर लड़के अपनी फीमेल पार्टनर को आख़िरी चरम तक खुश करने की कोशिश में होते हैं। मगर इसी बात की चिंता लेने से सेक्स सेशन पर बुरा असर पड़ता है। इसलिए चिंता करने की बजाय फीमेल पार्टनर के साथ स्ट्रांग कनेक्शन बनाएं।

3) प्रीमेच्योर एजैक्युलेशन

इसका मतलब होता है समय से पहले ही मेल प्राइवेट पार्ट से सीमन का निकल जाना। फीमेल पार्टनर के संतुष्ट होने से पहले ही प्रीमेच्योर एजैक्युलेशन होने से सेक्स लाइफ पर बुरा असर पड़ता है। सेक्स के दौरान प्रीमेच्योर एजैक्युलेशन ना हो जाए इस बात की चिंता करने से भी परिस्थिति खराब हो जाती है। सेक्स को प्लेजर की तरह लेने से इसपर रोकथाम की जा सकती है।

4) पोर्न की तरह परफॉर्म ना कर पाना

कुछ लड़कों में पोर्न मूवी की तरह ही एक्ट करने की फैंटसी होती है। इसलिए उसे देखने के बाद वे ठीक वैसा ही अपनी फीमेल पार्टनर के साथ दोहराने की कोशिश करते हैं। मगर वे ऐसा करने में कभी सफल नहीं हो पाएंगे इस डर से निराश हो जाते हैं। लेकिन इसकी बजाय पार्टनर से बात सांझा करनी चाहिए। ऐसा करने से दोनों मिलकर उस एक्ट को सफल बना सकते हैं।

Web Title: 4 most common fears every man has for sex

रिश्ते नाते से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे