हमारे पास 119 विधायक, भाजपा के बिना महाराष्ट्र में किसी की सरकार नहींः पाटिल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: November 15, 2019 05:12 PM2019-11-15T17:12:16+5:302019-11-15T17:23:35+5:30

शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस मिलकर महाराष्ट्र में सरकार बना सकती है। तीन दल के नेता लगातार बैठक कर रहे हैं। 

We have 119 MLAs, no government in Maharashtra without BJP: Patil | हमारे पास 119 विधायक, भाजपा के बिना महाराष्ट्र में किसी की सरकार नहींः पाटिल

महाराष्ट्र में उठापटक जारी है।

Highlightsमहाराष्ट्र के पूर्व सीएम देवेंद्र फड़नवीस ने पार्टी के नेताओं के समक्ष यह विश्वास व्यक्त किया है।हम राज्य को एक स्थिर सरकार देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

महाराष्ट्र में राजनीति जारी है। इस बीच महाराष्ट्र भाजपा के अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि हमारे पास सबसे ज्यादा संख्या है। 119 विधायकों के साथ हम राज्य में भाजपा सरकार बनाएंगे।

महाराष्ट्र के पूर्व सीएम देवेंद्र फड़नवीस ने पार्टी के नेताओं के समक्ष यह विश्वास व्यक्त किया है। हम राज्य को एक स्थिर सरकार देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। बीजेपी के बिना महाराष्ट्र में कोई सरकार नहीं बना सकती। शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस मिलकर महाराष्ट्र में सरकार बना सकती है। तीन दल के नेता लगातार बैठक कर रहे हैं। 

महाराष्ट्र में 288 विधानसभा की सीट है। भाजपा-शिवसेना मिलकर चुनाव लड़ थे। लेकिन सीएम पद को लेकर खींचतान जारी है। 24 अक्टूबर को ही विधानसभा के रिजल्ट आ गए। अब शिवसेना, कांग्रेस और राकांपा मिलकर सरकार बनाने का दावा कर रहे हैं। वह इस मुद्दे पर राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मिलने वाले है। भाजपा के पास 105 विधायक है। 12 अन्य विधायक भी भाजपा को समर्थन कर रहे हैं। 

महाराष्ट्र भाजपा के प्रमुख चन्द्रकांत पाटिल ने शुक्रवार को दावा किया कि भाजपा को 119 विधायकों का समर्थन प्राप्त है और वह जल्दी ही राज्य में सरकार का गठन करेगी। गौरतलब है कि महाराष्ट्र की 288 सदस्यीय विधानसभा में सामान्य बहुमत से सरकार बनाने के लिए किसी पार्टी या गठबंधन के पास कम से कम 145 विधायकों का होना/समर्थन होना आवश्यक है।

पाटिल का यह बयान ऐसे वक्त में आया है जब भाजपा के गठबंधन सहयोगी शिवसेना ने राजग से नाता तोड़ लिया है और कांग्रेस तथा राकांपा के साथ मिलकर सरकार गठित करने की ओर बढ़ रही है। पाटिल का दावा है कि 21 अक्टूबर को हुए चुनाव में भाजपा को 105 सीटें मिली थीं लेकिन वर्तमान में उसके पास कुछ निर्दलीय विधायकों का समर्थन है और उसकी संख्या 119 पहुंच गयी है। एक संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा सबसे बड़ी पार्टी है और निर्दलीय विधायकों के समर्थन से हमारी संख्या 119 पहुंच रही है।

भाजपा इस संख्या के साथ सरकार बनाएगी।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम राज्य में सभी राजनीतिक गतिविधियों पर करीब से नजर रख रहे हैं।’’ चुनाव में ‘महायुती’ के तहत मैदान में उतरी भाजपा-शिवसेना को 161 सीटें मिली थीं जिसके आधार पर वे आसानी से सरकार बना सकते थे।

लेकिन ढाई-ढाई साल के मुख्यमंत्री पद की मांग पर शिवसेना अड़ गयी और बात नहीं बनने पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का साथ छोड़ दिया। विधानसभा चुनाव में भाजपा के प्रदर्शन के बारे में चर्चा करते हुए पाटिल ने कहा कि पार्टी को 1.42 करोड़ वोट मिले हैं और वह पहले स्थान पर है।

92 लाख वोटों के साथ राकांपा दूसरे जबकि 90 लाख वोटों के साथ शिवसेना तीसरे स्थान पर है। पाटिल ने रेखांकित किया कि 1990 के बाद भाजपा के अलावा किसी भी दल को महाराष्ट्र में 100 से ज्यादा सीटें नहीं मिली हैं। भाजपा को 2014 और 2019 दोनों ही बार 100 से ज्यादा सीटें मिली हैं। 

Web Title: We have 119 MLAs, no government in Maharashtra without BJP: Patil

राजनीति से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे