कर्नाटक विधानसभा में हंगामा, भाजपा-कांग्रेस में “टुकड़े-टुकड़े गैंग’ को लेकर टकराव, सिद्धरमैया बोले- भारत माता, भाजपा की संपत्ति नहीं हैं

By भाषा | Published: February 18, 2020 08:25 PM2020-02-18T20:25:02+5:302020-02-18T20:25:02+5:30

गृह मंत्री बसवराज बोम्मई ने कांग्रेस को आड़े हाथ लिया और उसे ‘टुकड़े-टुकड़े गैंग’ की ‘आका’ बताया। सिद्धरमैया ने राज्य में कानून एवं व्यवस्था पर स्थगन प्रस्ताव पेश करने की गुजारिश करते हुए केंद्र और राज्य की भाजपा सरकारों पर हमला किया और उस पर देश में ‘अघोषित आपातकाल’ लगाने का आरोप लगाया।

Uproar in Karnataka Legislative Assembly, BJP-Congress clash over "piecemeal gang", Siddaramaiah said- Bharat Mata is not the property of BJP | कर्नाटक विधानसभा में हंगामा, भाजपा-कांग्रेस में “टुकड़े-टुकड़े गैंग’ को लेकर टकराव, सिद्धरमैया बोले- भारत माता, भाजपा की संपत्ति नहीं हैं

केंद्र व राज्य की भाजपा सरकारें उन्हें गिरफ्तार क्यों नहीं करती है?

Highlightsबोम्मई ने कहा, “ आप लोग- कांग्रेस टुकड़े-टुकड़े गैंग के मालिक हैं।” ‍खड़गे ने कहा, ‘‘ तो हमें गिरफ्तार कीजिए, हम पर राजद्रोह का आरोप लगाइए।

कर्नाटक विधानसभा में मंगलवार को सत्तारूढ़ भाजपा और विपक्षी कांग्रेस के बीच “टुकड़े-टुकड़े गैंग’ और ‘भारत माता’ को लेकर टकराव हो गया।

सत्ताधारी पार्टी के विधायकों पर हमला करते हुए विपक्ष के नेता सिद्धरमैया ने कहा, “भारत माता, भाजपा की संपत्ति नहीं हैं।” ‍गृह मंत्री बसवराज बोम्मई ने कांग्रेस को आड़े हाथ लिया और उसे ‘टुकड़े-टुकड़े गैंग’ की ‘आका’ बताया। सिद्धरमैया ने राज्य में कानून एवं व्यवस्था पर स्थगन प्रस्ताव पेश करने की गुजारिश करते हुए केंद्र और राज्य की भाजपा सरकारों पर हमला किया और उस पर देश में ‘अघोषित आपातकाल’ लगाने का आरोप लगाया।

उन्होंने भाजपा पर संविधान और लोकतंत्र को कमतर करने का भी आरोप लगाया, जिस पर मंत्री के एस ईश्वरप्पा ने तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा लगाए गए आपातकाल का हवाला दिया और पूर्व मुख्यमंत्री को याद दिलाया कि जब वह जनता दल में थे तो उन्होंने इसका विरोध किया था।

ईश्वरप्पा ने कहा, “ हमें (भाजपा/आरएसएस कार्यकर्ताओं को तब) भारत माता की जय कहने और उनका बेटा बताने पर जेल में डाल दिया गया था।” इस पर प्रतिक्रिया देते हुए सिद्धरमैया ने कहा, “ भारत माता आपकी संपत्ति नहीं हैं। आपने इन्हें पट्टे पर नहीं लिया है। हम सभी 135 करोड़ भारतीय उनके बच्चे हैं।”

इसमें दखल देते हुए मंत्री सीटी रवि ने कांग्रेस पर हमला बोला और उस पर ‘टुकड़े-टुकड़े गैंग’का समर्थन करने का आरोप लगाया। इसके बाद सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। ‍इस पर कांग्रेस विधायक प्रियांक खड़गे ने सवाल किया कि ‘टुकड़े-टुकड़े गैंग’ में कौन-कौन हैं और केंद्र व राज्य की भाजपा सरकारें उन्हें गिरफ्तार क्यों नहीं करती है?

खड़गे ने केंद्रीय गृह मंत्रालय के लोकसभा में हाल में दिए गए लिखित जवाब का हवाला दिया, जिसमें मंत्रालय ने कहा कि उसे ‘टुकड़े-टुकड़े गैंग’ के बारे में कोई जानकारी नहीं है। खड़गे ने भाजपा से कहा कि वे उनके बारे में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से सवाल करें कि “ वे कौन हैं और कहां हैं?”

इसका जवाब देते हुए बोम्मई ने कहा, “ आप लोग- कांग्रेस टुकड़े-टुकड़े गैंग के मालिक हैं।” ‍इस पर खड़गे ने कहा, ‘‘ तो हमें गिरफ्तार कीजिए, हम पर राजद्रोह का आरोप लगाइए। मैं आपको चुनौती देता हूं।” 

Web Title: Uproar in Karnataka Legislative Assembly, BJP-Congress clash over "piecemeal gang", Siddaramaiah said- Bharat Mata is not the property of BJP

राजनीति से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे