प्रियंका गांधी 1000 बसों से लॉकडाउन में फंसे प्रवासी मजदूरों को भेजेंगी उत्तर प्रदेश, अनुमति देने पर सीएम योगी को दिया धन्यवाद

By भाषा | Published: May 18, 2020 07:16 PM2020-05-18T19:16:07+5:302020-05-18T19:16:07+5:30

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के प्रवासी मजदूरों को लिए 1000 बसें चलाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

UP Ki Taja Khabar: Priyanka Gandhi thanks Yogi for getting permission to operate buses for laborers | प्रियंका गांधी 1000 बसों से लॉकडाउन में फंसे प्रवासी मजदूरों को भेजेंगी उत्तर प्रदेश, अनुमति देने पर सीएम योगी को दिया धन्यवाद

प्रियंका गांधी (फाइल फोटो)

Highlightsयूपी सरकार ने प्रियंका गांधी से बसों और ड्राइवरों की डिटेल मांगी है।प्रियंका गांधी ने कहा था कि कि हमारी बसें यूपी बॉर्डर पर खड़ी हैं औक मुख्यमंत्री हमारी बसों को परमीशन दें।

नई दिल्ली: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने श्रमिकों के लिए 1000 बसों के संचालन की अनुमति प्रदान किए जाने पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का धन्यवाद करते हुए सोमवार को कहा कि कोरोना महामारी के समय उनकी पार्टी राज्य के लोगों के साथ सकारात्मक भाव से खड़ी रहेगी। उत्तर प्रदेश प्रशासन ने प्रियंका के निजी सचिव को पत्र लिखकर बसों के संबंध में विवरण मांगा है।

कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि राज्य प्रशासन को पूरा ब्यौरा जल्द उपलब्ध करा दिया जाएगा। प्रियंका ने ट्वीट किया, ‘‘योगी आदित्यनाथ जी महामारी के समय इंसान की जिंदगी को बचाना, गरीबों की रक्षा करना, उनकी गरिमा की हिफाजत करना हमारा नैतिक दायित्व और अधिकार है। कांग्रेस इस कठिन समय में अपनी पूरी क्षमता और सेवाव्रत के साथ अपने कर्तव्यों का पालन कर रही है।’’

कांग्रेस की उत्तर प्रदेश प्रभारी ने कहा, ‘‘ये बसें हमारी सेवा का विस्तार हैं। हमें उप्र में पैदल चलते हुए हजारों भाई-बहनों की मदद करने के लिए, कांग्रेस के खर्चे पर 1000 बसों को चलवाने की इजाजत देने के लिए आपको धन्यवाद।’’

उन्होंने कहा, ‘‘आपको उप्र कांग्रेस की तरफ से मैं आश्वस्त करती हूँ कि हम सकारात्मक भाव से महामारी और उसके चलते लॉकडाउन की वजह से पीड़ित उप्र के अपने भाई-बहनो के साथ इस संकट का सामना करने के लिए खड़े रहेंगे।’’  

बता दें कि उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के प्रवासी मजदूरों को लिए 1000 बसें चलाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। यूपी सरकार ने प्रियंका गांधी से बसों और ड्राइवरों की डिटेल मांगी है। बता दें कि प्रियंका गांधी ने कहा था कि कि हमारी बसें यूपी बॉर्डर पर खड़ी हैं औक मुख्यमंत्री हमारी बसों को परमीशन दें।

उत्तर प्रदेश के अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) अवनीश अवस्थी ने प्रियंका गांधी वाड्रा पत्र लिखकर कहा है कि प्रवासियों के लिए 1000 बसों को चलाने के उनके प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है। उन्होंने प्रियंका गांधी बिना किसी देरी के एक हजार बसों और ड्राइवरों का विवरण मांगा है। 

बता दें कि प्रियंका गांधी ने रविवार को दो ट्वीट किए थे और कहा था कि हमारी बसें बॉर्डर पर खड़ी है, यूपी सरकार परमीशन दे। प्रियंका ने पहले ट्वीट में बसों का वीडियो शेयर करते हुए लिखा था, "हमारी बसें बॉर्डर पर खड़ी हैं। हजारों की संख्या में राष्ट्र निर्माता श्रमिक और प्रवासी भाई-बहन धूप में पैदल चल रहे हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ परमीशन दीजिए। हमें अपने भाइयों और बहनों की मदद करने दीजिए।"

अपने दूसरे ट्वीट में प्रियंका गांधी ने एक वीडियो मैसेज शेयर किया था और लिखा था, "आदरणीय मुख्यमंत्री जी, मैं आपसे निवेदन कर रही हूं, ये राजनीति का वक्त नहीं है। हमारी बसें बॉर्डर पर खड़ी हैं। हजारों श्रमिक, प्रवासी भाई बहन बिना खाए पिये, पैदल दुनिया भर की मुसीबतों को उठाते हुए अपने घरों की ओर चल रहे हैं। हमें इनकी मदद करने दीजिए। हमारी बसों को परमीशन दीजिए।"

Web Title: UP Ki Taja Khabar: Priyanka Gandhi thanks Yogi for getting permission to operate buses for laborers

राजनीति से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे