कांग्रेस, ममता दीदी, सपा, बसपा ये सारे लोग CAA का विरोध कर रहे हैं, अमित शाह बोले- लोगों को उकसा कर हिंसा करा रहे हैं

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: February 28, 2020 05:35 PM2020-02-28T17:35:45+5:302020-02-28T17:35:45+5:30

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद मैं पहली बार ओडिशा आया हूं। मैं भाजपा की तरफ से आपको धन्यवाद देता हूं कि आपने 8 सीटों पर विजय देकर 21% जो पहले वोट मिला था, इसकी जगह 38.4% वोट देकर हमारे नेता मोदी जी का आपने समर्थन किया है।

Union Home Minister Amit Shah in Bhubaneswar Why is opposition lying about Citizenship Amendment Act | कांग्रेस, ममता दीदी, सपा, बसपा ये सारे लोग CAA का विरोध कर रहे हैं, अमित शाह बोले- लोगों को उकसा कर हिंसा करा रहे हैं

मैं आज यहां कहना चाहता हूं कि CAA से देश के एक भी मुसलमान, एक भी अल्पसंख्यक का नागरिकता अधिकार नहीं जाने वाला है।

Highlightsभुवनेश्वर में अमित शाह ने कहा कि मोदी जी ने अपने दूसरे कार्यकाल में एक बहुत बड़ी योजना लाए हैं।2024 तक देश के हर घर में नल से स्वच्छ पीने का पानी पहुंचाना है।

ओडिशा में एक रैली में भाजपा के पूर्व अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि मोदी सरकार ने पूर्वी भारत के विकास के दरवाजे खोले, कांग्रेस पिछले 55 साल में जो करने में विफल रही, उसे हमने पांच साल में कर दिया।

केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद मैं पहली बार ओडिशा आया हूं। मैं भाजपा की तरफ से आपको धन्यवाद देता हूं कि आपने 8 सीटों पर विजय देकर 21% जो पहले वोट मिला था, इसकी जगह 38.4% वोट देकर हमारे नेता मोदी जी का आपने समर्थन किया है।

भुवनेश्वर में अमित शाह ने कहा कि मोदी जी ने अपने दूसरे कार्यकाल में एक बहुत बड़ी योजना लाए हैं, 2024 तक देश के हर घर में नल से स्वच्छ पीने का पानी पहुंचाना है। इस योजना का सबसे बड़ा फायदा अगर किसी राज्य हो हाने वाला है तो वो ओडिशा है। आज भी यहां 30 % से अधिक जनता के पास स्वच्छ जल नहीं पहुंचता है। 

मैं आज यहां कहना चाहता हूं कि CAA से देश के एक भी मुसलमान, एक भी अल्पसंख्यक का नागरिकता अधिकार नहीं जाने वाला है। CAA नागरिकता लेने का कानून है ही नहीं, बल्कि नागरिकता देने का कानून है। कांग्रेस, ममता दीदी, सपा, बसपा ये सारे लोग CAA का विरोध कर रहे हैं। ये कह रहे हैं कि इससे अल्पसंख्यकों के नागरिक अधिकार चले जाएंगे। अरे इतना झूठ क्यों बोलते हो।

मैं आज फिर से यहां कहना चाहता हूं कि CAA से देश के एक भी मुसलमान, एक भी अल्पसंख्यक का नागरिकता अधिकार नहीं जाने वाला है। CAA नागरिकता लेने का कानून है ही नहीं, बल्कि नागरिकता देने का कानून है। मैं देश की जनता से कहना चाहता हूं कि ये विपक्ष के लोग CAA को लेकर भ्रांति फैला रहे हैं, लोगों को उकसा रहे हैं, दंगे करा रहे हैं। 

मैं आज सभी ओडिशा वासियों को बताना चाहता हूं कि मैं 5 साल तक पार्टी अध्यक्ष रहा हूं, अनेक बार ओड़िशा आया हूं और यहां के अनेक नगरों में घुमा हूं और कार्यकर्ताओं से मिला हूं। कभी भी ओड़िशा मुझे गुजरात से अलग नहीं लगा, मुझे अपना दूसरा घर लगा। 

इतने वर्षों की यात्रा में यहां कांग्रेस पार्टी पहली बार मुख्य विपक्षी दल से नीचे उतरी और भाजपा का हमारा कार्यकर्ता आज विपक्ष के नेता के रूप में विधानसभा में बैठकर ओडिशा की जनता की आवाज बना है। मैं आपको मोदी जी के प्रतिनिधि के नाते विश्वास दिलाने आया हूं कि पूर्व का पिछड़ा क्षेत्र और विशेषकर ये उत्कल राज्य सबसे अच्छा राज्य बने, इस दिशा में हम कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। 

Web Title: Union Home Minister Amit Shah in Bhubaneswar Why is opposition lying about Citizenship Amendment Act

राजनीति से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे