कर्नाटक की जनता ने कांग्रेस व जेडीएस को सबक सीखा दिया, जनादेश के खिलाफ जाएगा, तो मौका मिलते ही जनता उसे पूरी सजा देगीः मोदी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: December 9, 2019 01:00 PM2019-12-09T13:00:12+5:302019-12-09T13:00:12+5:30

पीएम मोदी ने कहा कि जनता ने चुनाव में भाजपा को सरकार बनाने के लिए मैंडेट दिया था, लेकिन कांग्रेस ने पर्दे के पीछे से खेल करके भाजपा को सरकार बनाने नहीं दी थी। लेकिन आज जनता ने उन्हें सजा दी है, ज्यादातर सीटों पर भाजपा जीत हासिल कर रही है या तेजी से आगे बढ़ रही है।

The people of Karnataka have taught the Congress and JDS a lesson, if it goes against the mandate, the people will punish it as soon as they get the chance: Modi | कर्नाटक की जनता ने कांग्रेस व जेडीएस को सबक सीखा दिया, जनादेश के खिलाफ जाएगा, तो मौका मिलते ही जनता उसे पूरी सजा देगीः मोदी

पीएम नरेन्द्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस की सच्चाई को झारखंड के लोगों को भी याद रखना है।

Highlightsमैं स्थिरता और विकास के लिए भाजपा पर एक बार फिर विश्वास जताने के लिए कर्नाटक की जनता का आभार व्यक्त करता हूं।कर्नाटक के लोगों ने ये सुनिश्चित कर दिया है कि कांग्रेस या जेडीएस वहां के लोगों से साथ विश्वासघात नहीं कर पाएंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीझारखंड में चुनाव प्रचार करने पहुंचे। हजारीबाग में पीएम मोदी ने कहा कि आज इतना बड़ा विशाल जनसागर, झारखंड की जनता के मिजाज के दर्शन करा रहा है। यहां के लोगों के दिल में विकास के प्रति कितना विश्वास है, ये आज मैं इस विशाल जनसागर में देख रहा हूं।

पीएम मोदी ने कहा कि जनता ने चुनाव में भाजपा को सरकार बनाने के लिए मैंडेट दिया था, लेकिन कांग्रेस ने पर्दे के पीछे से खेल करके भाजपा को सरकार बनाने नहीं दी थी। लेकिन आज जनता ने उन्हें सजा दी है, ज्यादातर सीटों पर भाजपा जीत हासिल कर रही है या तेजी से आगे बढ़ रही है।

उन्होंने कहा कि मैं स्थिरता और विकास के लिए भाजपा पर एक बार फिर विश्वास जताने के लिए कर्नाटक की जनता का आभार व्यक्त करता हूं। पीएम ने कहा कि कर्नाटक के लोगों ने कांग्रेस और उसके साथियों की सरकार के दौरान भ्रष्टाचार और विकास के साथ लापरवाही देखी थी। इसलिए उन्होंने भाजपा को वोट दिया है। 

कर्नाटक के लोगों ने ये सुनिश्चित कर दिया है कि कांग्रेस या जेडीएस वहां के लोगों से साथ विश्वासघात नहीं कर पाएंगे। ये देश के तमाम राज्यों के लिए संदेश है कि कोई जनादेश के खिलाफ जाएगा, जनता को धोखा देगा, तो पहला मौका मिलते ही जनता उसे पूरी सजा देगी।

पीएम नरेन्द्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस की सच्चाई को झारखंड के लोगों को भी याद रखना है। कांग्रेस कभी भी गठबंधन के भरोसे पर खरी नहीं उतरी है। ये अपने मतलब के लिए गठबंधन और जनादेश का उपयोग करती है। फिर अपने हित के लिए अपने सहयोगियों को कठपुतली की तरह उपयोग करती है।

 कर्नाटक के परिणामों को याद रखना जरूरी है। देश में उठापटक की राजनीति करने वाले नेताओं को ये मजबूत संदेश है। कांग्रेस और उसके सहयोगियों के एक-एक उम्मीदवार को झारखंड में भी हराना जरूरी है। आज पूरी दुनिया में हिंदुस्तान का डंका बज रहा है। अमेरिका, इंग्लैंड, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और दुबई में भारत की जय जयकार हो रही है। ये मोदी के कारण नहीं अपितु आप 130 करोड़ देशवासियों के कारण हो रहा है।

इस धरती ने भगवान बिरसा मुंडा से लेकर जय प्रकाश नारायण और अटल बिहारी वाजपेयी सहित अनेक राष्ट्र नायकों की तपस्या को बल दिया है। डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी ने जम्मू कश्मीर में अलग प्रधान, अलग संविधान को खत्म करने के लिए संघर्ष किया।

मुझे खुशी है कि उनकी भावना के अनुरूप आज जम्मू कश्मीर में भारतीय संविधान पूरी तरह से लागू हो चुका है। हजारीबाग के ही बाबू रामनारायण सिंह उन गिने चुने लोगों में से एक थे जिन्हें कांग्रेस का छल-कपट आजादी के समय ही पता चल गया था कि अब कांग्रेस किस दिशा में जा रही है।

 वो उन शुरुआती लोगों में थे, जिन्होंने कांग्रेस की वोट बैंक की पॉलिटिक्स पर, राजनीति के लिए राष्ट्रनीति को दांव पर लगाने के तौर-तरीकों पर सवाल उठाए थे। 6 -7 दशक पहले ही हजारीबाग के इस सपूत ने साफ कह दिया था कि कांग्रेस भारत में भ्रष्टाचार के दलदल को जन्म देने वाली है। उन जैसे दूरदर्शी व्यक्ति की हर बात सही होते आज हम देख रहें हैं।

Web Title: The people of Karnataka have taught the Congress and JDS a lesson, if it goes against the mandate, the people will punish it as soon as they get the chance: Modi

राजनीति से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे