अर्थव्यवस्था ढही जा रही है, आपका काम उसको सुधारना है न कि कॉमेडी सर्कस चलानाः प्रियंका गांधी
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: October 19, 2019 01:19 PM2019-10-19T13:19:30+5:302019-10-19T13:27:49+5:30
प्रियंका ने आज ट्वीट कर कहा कि भाजपा नेताओं को जो काम मिला है उसको करने की बजाय दूसरों की उपलब्धियों को झुठलाने में लगे हैं। नोबेल पाने वाले ने अपना काम ईमानदारी से किया, नोबेल जीता। अर्थव्यवस्था ढही जा रही है।
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भाजपा सरकार पर लगातर कटाक्ष कर रही हैं। वह रोज ट्वीट कर भाजपा नीत मोदी सरकार को घेर रही हैं।
प्रियंका ने आज ट्वीट कर कहा कि भाजपा नेताओं को जो काम मिला है उसको करने की बजाय दूसरों की उपलब्धियों को झुठलाने में लगे हैं। नोबेल पाने वाले ने अपना काम ईमानदारी से किया, नोबेल जीता। अर्थव्यवस्था ढही जा रही है। आपका काम उसको सुधारना है न कि कॉमेडी सर्कस चलाना।
भाजपा नेताओं को जो काम मिला है उसको करने की बजाय दूसरों की उपलब्धियों को झुठलाने में लगे हैं। नोबेल पाने वाले ने अपना काम ईमानदारी से किया, नोबेल जीता।
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) October 19, 2019
अर्थव्यवस्था ढही जा रही है। आपका काम उसको सुधारना है न कि कॉमेडी सर्कस चलाना।https://t.co/DfZXAMmaxg
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने नोबेल पुरस्कार के लिए चयनित अर्थशास्त्री अभिजीत बनर्जी के संदर्भ में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल की टिप्पणी को लेकर शनिवार को सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि मंत्रियों का काम ''कॉमेडी सर्कस'' चलाना नहीं बल्कि अर्थव्यवस्था को सुधारना है।
उन्होंने ट्वीट कर कहा, ''भाजपा नेताओं को जो काम मिला है उसको करने की बजाय वे दूसरों की उपलब्धियों को झुठलाने में लगे हैं। नोबेल पाने वाले ने अपना काम ईमानदारी से किया, नोबेल जीता। '' प्रियंका ने तंज कसते हुए कहा, ''अर्थव्यवस्था ढही जा रही है। आपका काम उसको सुधारना है न कि कॉमेडी सर्कस चलाना।''
दरअसल, गोयल ने अर्थशास्त्र के क्षेत्र में 2019 के नोबेल पुरस्कार के लिए चुने गये भारतीय-अमेरिकी अभिजीत बनर्जी को शुक्रवार को वाम की ओर झुकाव वाला बताया। गोयल ने पुणे में संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैं अभिजीत बनर्जी को नोबेल पुरस्कार जीतने की बधाई देता हूं।
आप सभी जानते हैं कि उनकी सोच पूरी तरह वाम की ओर झुकाव वाली है।’’ भाजपा नेता ने कहा कि बनर्जी ने कांग्रेस द्वारा प्रस्तावित ‘न्याय’ योजना का समर्थन किया और भारत की जनता ने उनकी सोच को नकार दिया। बनर्जी ने हाल ही में कहा था कि भारतीय अर्थव्यवस्था डगमगा रही है और इस समय उपलब्ध आंकड़े बहुत जल्द देश की अर्थव्यवस्था के उबरने का आश्वासन नहीं देते।