सपा नेता ने भाजपा पर लगाया बड़ा आरोप, बोले- ''भाजपा के नफरत के व्यापार के कारण डॉक्टरों और सब्जी विक्रेताओं पर हो रहे हमले''

By गुणातीत ओझा | Published: April 17, 2020 03:23 PM2020-04-17T15:23:21+5:302020-04-17T15:23:21+5:30

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं उत्तर प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी ने शुक्रवार को भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि उसके नफरत के व्यापार को ही अपना मिशन बना लेने के परिणामस्वरूप चिकित्सकों पर हमले हो रहा हैं और सब्जी बेचने वाले मारे जा रहे हैं।

SP leader accuses BJP said Attack on doctors and vegetable vendors due to BJP s hate trade | सपा नेता ने भाजपा पर लगाया बड़ा आरोप, बोले- ''भाजपा के नफरत के व्यापार के कारण डॉक्टरों और सब्जी विक्रेताओं पर हो रहे हमले''

सपा नेता ने कहा- भाजपा के नफरत के व्यापार के कारण डॉक्टरों और सब्जी विक्रेताओं पर हो रहे हमले

Highlightsसपा नेता रामगोविंद चौंधरी ने आरोप लगाया है कि भाजपा सरकार ने अपने अनियोजित फैसलों से उस इच्छा शक्ति और उस हौसले को तोड़ दिया है, जिसके परिणामस्वरूप देश के 30 फीसदी लोग फिर से 1947 से पहले की स्थिति में पहुंच गए हैं।उन्होंने आरोप लगाया है कि भाजपा सरकार सद्भाव की स्थिति बनाने के बजाय सद्भाव में आग लगाने का काम कर रही है।

बलिया। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं उत्तर प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी ने शुक्रवार को भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि उसके नफरत के व्यापार को ही अपना मिशन बना लेने के परिणामस्वरूप चिकित्सकों पर हमले हो रहा हैं और सब्जी बेचने वाले मारे जा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि भाजपा सरकार सद्भाव की स्थिति बनाने के बजाय सद्भाव में आग लगाने का काम कर रही है।

चौधरी ने संवाददाताओं से कहा कि राष्ट्र पिता महात्मा गांधी ने इस देश के बेबस और निरीह लोगों को इच्छा शक्ति दी थी और श्रम से अपने पैरों पर खड़ा होने का हौसला दिया था। उन्होंने आरोप लगाया है कि भाजपा सरकार ने अपने अनियोजित फैसलों से उस इच्छा शक्ति और उस हौसले को तोड़ दिया है, जिसके परिणामस्वरूप देश के 30 फीसदी लोग फिर से 1947 से पहले की स्थिति में पहुंच गए हैं। उन्होंने कहा कि ये लोग इस समय दाने-दाने के लिए मोहताज हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘यह देश सबका है। सभी लोग मिलकर धीरे-धीरे ही सही, किंतु एक समृद्ध और सशक्त भारत का निर्माण कर रहे थे, लेकिन देश में नफरत और झूठ के बल पर भाजपा की एक ऐसी सरकार सत्ता में आ गई, जो सरकार में होने के बाद से ही नफरत के व्यापार को ही अपना मिशन बना बैठी है। परिणाम सामने हैं, डॉक्टरों पर हमला हो रहा है, सब्जी बेचने वाले मारे जा रहे हैं और सरकार सद्भाव की स्थिति बनाने की जगह सद्भाव में आग लगाने का काम कर रही है।’’

Web Title: SP leader accuses BJP said Attack on doctors and vegetable vendors due to BJP s hate trade

राजनीति से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे