बिहार राजद से अमरेंद्र धारी सिंह और प्रेम चंद गुप्ता होंगे राज्यसभा के उम्मीदवार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: March 12, 2020 01:39 PM2020-03-12T13:39:13+5:302020-03-12T13:39:13+5:30

बिहार राजद से अमरेंद्र धारी सिंह प्रेम चंद गुप्ता राज्यसभा के उम्मीदवार होंगे। मीडिया से बात करते हुए राजद बिहार के अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने बताया कि प्रेम चंद गुप्ता और अमरेंद्र धारी सिंह के नाम का ऐलान किया गया है।

RJD announced Bihar Rajya Sabha candidates prem Chand Gupta, Amarendra Dhari Singh | बिहार राजद से अमरेंद्र धारी सिंह और प्रेम चंद गुप्ता होंगे राज्यसभा के उम्मीदवार

राजद बिहार के अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने की राज्यसभा अध्यक्ष उम्मीदवारों की धोषणा (फोटो- एएनआई)

Highlightsअध्यक्ष जगदानंद सिंह ने बताया कि प्रेम चंद गुप्ता और अमरेंद्र धारी सिंह बिहार से पार्टी के राज्यसभा अध्यक्ष के उम्मीदवार होंगे। राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने कि तिथि 13 मार्च है वहींं 26 मार्च को मतदान होगा।

राष्ट्रीय जनता दल ने बिहार में अपने दो राज्यसभा उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। मीडिया से बात करते हुए राजद बिहार के अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने बताया कि प्रेम चंद गुप्ता और अमरेंद्र धारी सिंह बिहार से पार्टी के राज्यसभा के उम्मीदवार होंगे। बिहार की पांच सीटें अगले महीने खाली होने वाली है। क्योंकि पांच सदस्यों का कार्यकाल पूरा होने वाला है।  राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने कि तिथि 13 मार्च है तो 26 मार्च को मतदान होगा।

अमरेंद्र धारी सिंह 

अमरेंद्र धारी सिंह ज्यादा चर्चा में नहीं रहे है। उनके बारे में कम ही लोग जानते हैं। वह राजेडी से नहीं जुड़े हैं मुख्य रूप से दिल्ली के कारोबारी हैं। जानकारी के मुताबिक उनका रियल एस्टेट और कैमिकल सेक्टर का बड़ा बिजनेस है। बिहार के डीजीपी रह चुके अभयानंद के बेहद करीबी माने जाते हैं।  

प्रेम चंद गुप्ता 

प्रेम चंद गुप्ता  को लालू यादव के करीबियों में जाने जाते हैं। जब मनमोहन की सरकार थी तो उनके पहले कार्यकाल में प्रेम चंद गुप्ता मंत्री रह चुके हैं। वह एक बार झारंखड से राजेडी के राज्यसभा सांसद भी रह चुके हैं। 

Web Title: RJD announced Bihar Rajya Sabha candidates prem Chand Gupta, Amarendra Dhari Singh

राजनीति से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे