झारखंड विकास मोर्चा में विद्रोह, दो बागी विधायक सोनिया और राहुल गांधी से मिले, भाजपा में विलय के खिलाफ थे
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: January 24, 2020 07:45 PM2020-01-24T19:45:25+5:302020-01-24T19:45:25+5:30
सूत्रों का कहना है कि जल्द ही ये दोनों विधायक कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। इन दोनों विधायकों की सोनिया एवं राहुल गांधी से मुलाकात के दौरान कांग्रेस के झारखंड प्रभारी आरपीएन सिंह भी मौजूद थे। पिछले दिनों झाविमो ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में तिर्की को निष्कासित कर दिया।
झारखंड विकास मोर्चा (झाविमो) के दो बागी विधायकों बंधु तिर्की और प्रदीप यादव ने कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की।
सूत्रों का कहना है कि जल्द ही ये दोनों विधायक कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। इन दोनों विधायकों की सोनिया एवं राहुल गांधी से मुलाकात के दौरान कांग्रेस के झारखंड प्रभारी आरपीएन सिंह भी मौजूद थे। पिछले दिनों झाविमो ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में तिर्की को निष्कासित कर दिया।
इसके बाद यादव खुलकर उनके समर्थन में आ गए। खबरों के मुताबिक ये दोनों विधायक झाविमो का भाजपा में विलय करने के प्रस्ताव का विरोध कर रहे थे। हालिया झारखंड विधानसभा के चुनाव में झाविमो को तीन सीटें मिलीं थीं।