बागी आप विधायक अल्का लांबा को मार्शलों के जरिए दिल्ली विधानसभा से बाहर किया गया
By भाषा | Published: August 23, 2019 07:33 PM2019-08-23T19:33:06+5:302019-08-23T19:33:06+5:30
लांबा ने दावा किया कि यह मामला दिल्ली सरकार के तहत आने वाले जीबी पंत अस्पताल का है। इन आरोपों का जवाब देते हुए दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने सदन को बताया कि वह आरोपों की जांच कराएंगे। अध्यक्ष द्वारा बैठने के लिए कहने के बावजूद लांबा लगातार इस मुद्दे को उठाती रहीं। जब वह रुकी नहीं तो गोयल ने मार्शल बुलाकर उन्हें सदन से बाहर करने का आदेश दिया।
बागी आप विधायक अल्का लांबा को विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल ने उनके निर्देशों की ‘‘अवज्ञा’’ करने के लिए शुक्रवार को सदन से मार्शलों के जरिए बाहर कर दिया।
Rebel AAP MLA, Alka Lamba:...And that people are taking loans to purchase medicines. I only wanted assurance from Health Minister that govt will bear the expense of the medicines. But I was marshalled out of Assembly. (2/2) https://t.co/4XShymWPXY
— ANI (@ANI) August 23, 2019
मानसून सत्र के दूसरे दिन चांदनी चौक से विधायक ने आरोप लगाया कि दो परिवारों को हाल ही में निजी दुकानों से दवाएं खरीदनी पड़ी जबकि दिल्ली सरकार का दावा है कि उसके अस्पतालों में निशुल्क दवाएं उपलब्ध कराई जाती है।
आज जनता के मुद्दे उठाने पर चांदनी चौक की विधायक @LambaAlka को @DelhiAssembly में मार्शल्स बुलाकर बाहर कर दिया गया,यही वह MLA है जो जब भी सदन में बोलती थी तो AAP को अच्छी लगती थी,आज AAP को क्या हुआ? सबूत रखें सदन के सामने फिर भी आँख बंद कोई कैसे कर सकता है। हमें गर्व है अलका पर।
— Manav Malhotra (@manavmalhotra4u) August 23, 2019