राज्यसभा उपचुनावः BJP ने बिहार से सतीश दुबे और यूपी से सुधांशु त्रिवेदी को बनाया उम्मीदवार
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: October 3, 2019 06:40 PM2019-10-03T18:40:57+5:302019-10-03T19:20:44+5:30
चुनाव आयोग द्वारा बृहस्पतिवार को घोषित चुनाव कार्यक्रम के मुताबिक़, 27 सितंबर को दोनों सीट के लिए चुनाव की अधिसूचना जारी की जाएगी।
भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। राज्यसभा उपचुनाव के लिए BJP ने बिहार से सतीश दुबे और यूपी से सुधांशु त्रिवेदी को बनाया उम्मीदवार है।
Rajya Sabha by elections: Sudhanshu Trivedi to be BJP candidate from Uttar Pradesh and Satish Dubey to be the BJP candidate from Bihar pic.twitter.com/O8odKSJdFL
— ANI (@ANI) October 3, 2019
भारतीय जनता पार्टी ने बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश से राज्यसभा उपचुनाव के लिए सुधांशु त्रिवेदी तथा बिहार से सतीश दुबे को उम्मीदवार बनाने की घोषणा की। भाजपा कार्यालय के बयान के अनुसार, भाजपा ने राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी को पार्टी ने उपचुनाव में उम्मीदवार बनाया है।
यह सीट अरुण जेटली के निधन के कारण खाली हुई थी। पार्टी ने बिहार से सतीश दुबे को उम्मीदवार बनाया है। बिहार की यह सीट वरिष्ठ अधिवक्ता राम जेठमलानी की मृत्यु के बाद खाली हुई है। भाजपा को इन सीटों पर जीत का भरोसा है। उत्तर प्रदेश में भाजपा के पास बहुमत है जबकि बिहार में पार्टी को जदयू और लोजपा का समर्थन है।
पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली और राम जेठमलानी के निधन से रिक्त हुई राज्यसभा की दो सीटों पर उपचुनाव 16 अक्तूबर को होगा। चुनाव आयोग द्वारा बृहस्पतिवार को घोषित चुनाव कार्यक्रम के मुताबिक़, 27 सितंबर को दोनों सीट के लिए चुनाव की अधिसूचना जारी की जाएगी।
उम्मीदवार चार अक्तूबर तक नामांकन पत्र भर सकेंगे, नामांकन पत्रों की जाँच पाँच अक्तूबर को होगी और नाम वापसी की अंतिम तिथि नौ अक्तूबर निर्धारित की गयी है। मतदान 16 अक्तूबर को सुबह नौ से शाम चार बजे तक होगा। उल्लेखनीय है कि जेटली उत्तर प्रदेश से उच्च सदन में भाजपा के सदस्य थे जबकि जेठमलानी बिहार से उच्च सदन में राजद के सदस्य थे।
जेटली का निधन 24 अक्तूबर को हुआ था। राज्यसभा सदस्य के रूप में उनका कार्यकाल दो अप्रैल 2024 तक था। जेठमलानी का निधन आठ सितंबर को हुआ था और उच्च सदन में उनका कार्यकाल सात जुलाई 2022 तक था।