राजस्थान सरकार पर खतरा: CM अशोक गहलोत ने बुलाई कैबिनेट बैठक, नहीं पहुंचे सचिन पायलट

By पल्लवी कुमारी | Published: July 12, 2020 11:09 AM2020-07-12T11:09:01+5:302020-07-12T11:09:01+5:30

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार (11 जुलाई) को कहा कि बीजेपी नेता राज्य में उनकी निर्वाचित सरकार को गिराने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन सरकार स्थिर है, स्थिर रहेगी और पांच साल चलेगी।

Rajasthan political crisis ashok gehlot Did cabinet meeting but deputy cm sachin pilot not attend | राजस्थान सरकार पर खतरा: CM अशोक गहलोत ने बुलाई कैबिनेट बैठक, नहीं पहुंचे सचिन पायलट

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट (फाइल फोटो)

Highlightsसीएम अशोक गहलोत ने कहा कि बीजेपी के स्थानीय नेता अपने केंद्रीय नेतृत्व के इशारे पर राजस्थान में सरकार को अस्थिर करने का षडयंत्र रच रहे हैं।राजस्थान पुलिस के स्पेशन ऑपरेशन ग्रुप (SOG) ने सरकार गिराने की कोशिशों को लेकर बीजेपी के दो नेताओ पर एफआईआर भी दर्ज किया है।

जयपुर: राजस्थान में अशोक गहलोत की सरकार पर खतरा मंडरा रहा है। राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कोरोना संकट के बीच अपने विधायकों पर नजर रख रहे हैं। उन्होंने बीजेपी पर अपनी सरकार गिराने का आरोप लगाया है। इन्ही सियासी ड्रामों के बीच शनिवार (11 जुलाई) को सीएम अशोक गहलोत ने कैबिनेट बैठक बुलाई है। बैठक रात में  8:30 बजे बुलाई गई। बैठक में लगभग सभी मंत्रियों ने हिस्सा लिया। लेकिन 2 घंटे चली इस बैठक में राजस्थान सरकार के डिप्टी सीएम सचिन पायलट मौजूद नहीं थे। सचिन पायलट की गैरमौजूदगी की वजह से कई सवाल खड़े हो रहे हैं। 

कांग्रेस ने दिल्ली में रखे अपने 10 विधायक 

खबरों के मुताबिक राजस्थान के 10 विधायक दिल्ली में हैं, ये विधायक कांग्रेस आलाकमान से मिलकर अपनी समस्याएं बताना चाहते हैं। शनिवार (11 जुलाई) को सीएम अशोक गहलोत से मुलाकात करने के बाद कांग्रेस विधायक जितेंद्र सिंह ने कहा कि उन्होंने गहलोत सरकार को अपना समर्थन पत्र सौंपा है। हालांकि, उन्होंने सचिन पायलट के बारे में कुछ भी कहने से मना कर दिया है।

Ashok Gehlot and Sachin Pilot (File Photo)
Ashok Gehlot and Sachin Pilot (File Photo)

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने अशोक गहलोत पर सचिन पायलट को लेकर लगाए ये आरोप 

सरकार गिराने के अशोक गहलोत के आरोपों पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने निशाना साधा है। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट की छवि को अशोक गहलोत अपनी निजी राजनीतिक लाभ के लिए बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। इसलिए वह एक 'नई कहानी' गढ़ कर लाए हैं।

गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत इस फिल्म के अभिनेता, खलनायक और पटकथा लेखक भी अकेले हैं। वह अपनी पार्टी (राज्य) के अध्यक्ष को टक्कर देने के लिए बीजेपी के कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे हैं। गजेंद्र सिंह शेखावत ने मांग की है, मैं मांग करता हूं कि वह (अशोक गहलोत) इसे सार्वजनिक करें कि कांग्रेस के कितने विधायक हैं, जो उन्हें बिकाऊ लगते हैं।

Ashok Gehlot (File Photo)
Ashok Gehlot (File Photo)

सरकार गिराने की कोशिश में 2 बीजेपी नेता पर एफआईआर

राजस्थान पुलिस के स्पेशन ऑपरेशन ग्रुप (SOG) ने सरकार गिराने की कोशिशों को लेकर बीजेपी के दो नेताओ पर एफआईआर भी दर्ज किया है। इसके तहत SOG ने बीजेपी के नेताओं भरत मालानी और अशोक सिंह को हिरासत में लिया गया है। 

Web Title: Rajasthan political crisis ashok gehlot Did cabinet meeting but deputy cm sachin pilot not attend

राजनीति से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे