अपने दोनों हाथ सिंधिया और पायलट को राहुल गांधी ने खो दिया, नितिन पटेल बोले- हार्दिक को राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त कर दे कांग्रेस 

By भाषा | Published: July 15, 2020 08:46 PM2020-07-15T20:46:00+5:302020-07-15T20:46:00+5:30

गुजरात के उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल ने कांग्रेस पर कटाक्ष किया है। नितिन ने कहा कि कांग्रेस को हार्दिक पटेल को नेशनल अध्यक्ष बना देना चाहिए। राहुल गांधी ने अपने दोनों हाथ ज्योतिरादित्य सिंधिया और सचिन पायलट को खो दिया 

Rajasthan jaipur CM Ashok Gehlot congress Rahul Gandhi has lost both his arms in Scindia and Pilot Nitin Patel | अपने दोनों हाथ सिंधिया और पायलट को राहुल गांधी ने खो दिया, नितिन पटेल बोले- हार्दिक को राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त कर दे कांग्रेस 

पायलट को मंगलवार को उप मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के पद से हटा दिया गया। (file photo)

Highlightsसिंधिया ने गत मार्च में 22 विधायकों के साथ कांग्रेस छोड़ दी थी, जिसके चलते मध्य प्रदेश की कमलनाथ सरकार गिर गई थी। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खिलाफ बगावत करने वाले सचिन पायलट बागी विधायकों के समूह का नेतृत्व कर रहे हैं। हम सभी ने देखा कि मध्य प्रदेश में क्या हुआ था? अब, यह दोबारा राजस्थान में हो रहा है।

अहमदाबादः गुजरात के उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल ने बुधवार को कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने दोनों हाथ ज्योतिरादित्य सिंधिया और सचिन पायलट को खो दिया।

साथ ही कहा कि कांग्रेस का कमजोर होना भाजपा के लिए फायदेमंद है। पटेल ने गांधीनगर में संवाददाताओं से कहा, '' हम सभी ने देखा कि मध्य प्रदेश में क्या हुआ था? अब, यह दोबारा राजस्थान में हो रहा है। लगता है कि कांग्रेस नेतृत्व के कामकाज में कुछ खराबी है।''

सिंधिया ने गत मार्च में 22 विधायकों के साथ कांग्रेस छोड़ दी थी, जिसके चलते मध्य प्रदेश की कमलनाथ सरकार गिर गई थी। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खिलाफ बगावत करने वाले सचिन पायलट बागी विधायकों के समूह का नेतृत्व कर रहे हैं।

पायलट को मंगलवार को उप मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के पद से हटा दिया गया। नितिन पटेल ने कहा, '' ये दो युवा नेता (पायलट और सिंधिया) राहुल गांधी के दाएं और बाएं हाथ की तरह थे। अब, उन्होंने दोनों हाथों को खो दिया है।'' पटेल ने कहा कि खुद वरिष्ठ कांग्रेस नेता भी पार्टी के भाग्य को लेकर चिंता जाहिर कर चुके हैं।

उन्होंने कहा, '' हालांकि, एक कमजोर कांग्रेस हमेशा ही भाजपा के लिए अच्छी है।'' वहीं, पटेल ने आरक्षण आंदोलन के नेता हार्दिक पटेल को गुजरात कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किए जाने को लेकर भी कटाक्ष किया। उप मुख्यमंत्री ने कहा, '' हमें कोई आपत्ति नहीं है यदि कांग्रेस एक कदम आगे जाकर उन्हें अपना राष्ट्रीय अध्यक्ष भी नियुक्त कर दे। यह केवल उन पर निर्भर करता है।''

युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी बने राहुल राव

कांग्रेस की युवा इकाई ने बुधवार को राहुल राव को अपना राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी नियुक्त किया। भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी की ओर से जारी बयान में राव की तत्काल प्रभाव से नियुक्ति की जानकारी दी गई है। राव ने अमरीश रंजन पांडे का स्थान लिया है।

पांडे को पश्चिम बंगाल के लिए युवा कांग्रेस का सह-प्रभारी बनाया गया है। राव पहले एनएसयूआई की हरियाणा इकाई के अध्यक्ष रहे हैं। युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी कृष्णा अल्लावरू, अध्यक्ष श्रीनिवास और सोशल मीडिया प्रभारी वैभव वालिया ने राव को नयी पारी की शुभकामनाएं दी हैं। 

Web Title: Rajasthan jaipur CM Ashok Gehlot congress Rahul Gandhi has lost both his arms in Scindia and Pilot Nitin Patel

राजनीति से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे