राजस्थान में सियासीः उमा भारती बोलीं- सारा संकट राहुल और प्रियंका गांधी के कारण, अपमान के साथ नीचा दिखाते हैं

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: July 14, 2020 06:46 PM2020-07-14T18:46:16+5:302020-07-14T18:51:04+5:30

पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने कहा कि कांग्रेस की आज जो देश में दुर्गति हो रही है, वह राहुल गांधी और उनके परिवार के कारण हो रही है। उमा भारती ने कहा कि उन्होंने कहा कि कांग्रेस का भविष्य दो भाई बहनों के हाथ में है। वह न कोई मेहनत करते है और न कहीं जाते है।

Rajasthan jaipur CM Ashok Gehlot congress bjp sachin pilot crisis Rahul Gandhi and his family insult young leaders uma bharti | राजस्थान में सियासीः उमा भारती बोलीं- सारा संकट राहुल और प्रियंका गांधी के कारण, अपमान के साथ नीचा दिखाते हैं

ये सारा संकट राहुल गांधी और उनके खानदान के कारण है क्योंकि वह इतना अपमान करते हैं। (file photo)

Highlightsकांग्रेस के नाश की वजह राहुल और प्रियंका हैं। गांधी परिवार नौजवानों का अपमान करता आया है और उन्हें नीचा दिखाता है।सचिन, राजेश पायलट के बेटे हैं। राजेश मेरे लिए एक भाई की तरह थे और हमारे उनके परिवार से बड़े ही आत्मीय संबंध थे। भारती ने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस सरकार का मौजूदा संकट गांधी परिवार की वजह से ही है।

भोपालः भाजपा नेता उमा भारती ने राजस्थान राजनीतिक संकट पर कहा कि सारा संकट राहुल गांधी और उनके खानदान के कारण है, क्योंकि वह इतना अपमान करते हैं नौजवानों का उनको इतना नीचा दिखाते हैं उनसे इतनी ईर्ष्या रखते हैं...जब तक राहुल गांधी खानदान के लोग कांग्रेस में रहेंगे कांग्रेस पाताल में चली जाएगी।

पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने कहा कि कांग्रेस की आज जो देश में दुर्गति हो रही है, वह राहुल गांधी और उनके परिवार के कारण हो रही है। उमा भारती ने कहा कि उन्होंने कहा कि कांग्रेस का भविष्य दो भाई बहनों के हाथ में है। वह न कोई मेहनत करते है और न कहीं जाते है।

कांग्रेस के नाश की वजह राहुल और प्रियंका हैं। गांधी परिवार नौजवानों का अपमान करता आया है और उन्हें नीचा दिखाता है। खुद काम करना नहीं चाहते हैं, दूसरों को काम करने नहीं देते, सिर्फ हंसने वाले लोगों को वो चाहते हैं।

इसलिए बुद्धिमान नेताओं को बर्दाश्त नहीं कर पाते हैं। उमा भारती ने कहा कि, राहुल गांधी खानदान के लोग जब तक कांग्रेस में रहेंगे, कांग्रेस पाताल में जाती रहेगी। वहीं दिग्विजय सिंह के राहुल गांधी की पार्टी संभालने की मांग को लेकर उमा भारती ने कहा कि, ये उनसे ही पूछे, जैसे गुरु वैसा चेला। ज्योतिरादित्य सिंधिया के कांग्रेस छोड़ने पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस आभागी पार्टी है जिसने ऐसे हीरे को गंवा दिया।

सचिन पायलट के विद्रोह के लिये कांग्रेस द्वारा किया गया अपमान जिम्मेदार : उमा भारती

भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उमा भारती ने राजस्थान में सचिन पायलट के विद्रोह के लिये कांग्रेस पार्टी द्वारा उनके साथ किये गये अपमान को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि राजस्थान में कांग्रेस सरकार का मौजूदा संकट राहुल गांधी और गांधी परिवार की वजह से ही है।

भारती ने मंगलवार को अपने निवास पर मीडिया से कहा, ‘‘सचिन, राजेश पायलट के बेटे हैं। राजेश मेरे लिए एक भाई की तरह थे और हमारे उनके परिवार से बड़े ही आत्मीय संबंध थे। मुझे पता है कि वह (सचिन) कितने स्वाभिमानी परिवार का है, कैसे वह जी पाया होगा एक-डेढ़ साल, मैं समझ सकती हूं, कितना अपमान हुआ होगा उसका।’’ भारती ने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस सरकार का मौजूदा संकट गांधी परिवार की वजह से ही है।

उन्होंने कहा, ‘‘ये सारा संकट राहुल गांधी और उनके खानदान के कारण है क्योंकि वह इतना अपमान करते हैं, नौजवानों का, उनको इतना नीचा दिखाते हैं, उनसे इतनी ईर्ष्या रखते हैं, खुद काम करना नहीं चाहते, मेहनत करना नहीं चाहते...।”

भाजपा नेता उमा भारती ने आगे कहा, ‘‘तेजस्वी, युवा, बुद्धिमान नेताओं को वह (गांधी परिवार) बर्दाश्त नहीं कर पाते। उनकी इतनी बेइज्जती करते हैं कि उनके सामने लड़ाई और टकराव लेने के अलावा रास्ता ही नहीं बचा।’’ उमा भारती ने कहा कि राहुल गांधी जैसे लोग कांग्रेस में रहेंगे तो कांग्रेस पाताल में चली जायेगी। इससे पहले सोमवार को भी उमा भारती ने राहुल गांधी पर कांग्रेस में युवा नेताओं को पनपने नहीं देने का आरोप लगाया था। 

Web Title: Rajasthan jaipur CM Ashok Gehlot congress bjp sachin pilot crisis Rahul Gandhi and his family insult young leaders uma bharti

राजनीति से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे