भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पूनिया के खिलाफ विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव, वोट के लिए विधायकों को प्रलोभन का लगाया था आरोप

By धीरेंद्र जैन | Published: June 22, 2020 09:32 PM2020-06-22T21:32:09+5:302020-06-22T21:32:09+5:30

संयम लोढ़ा ने पूनिया के उस बयान का हवाला दिया जिसमें उन्होंने राज्यसभा चुनावों को लेकर 10 दिन तक चली कांग्रेस विधायकों की बाड़ेबंदी में 23 विधायकों को खान, रीकों में प्लाॅट और नकद देने के आरोप लगाए थे। किन-किन विधायकों से क्या क्या डील हुई इसके भी प्रमाण होने की पूनिया ने बात कही थी।

Rajasthan jaipur bjp congress Privilege violation motion against BJP state president Poonia accused legislators vote | भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पूनिया के खिलाफ विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव, वोट के लिए विधायकों को प्रलोभन का लगाया था आरोप

संयम लोढ़ा ने राज्य विधानसभा प्रक्रिया कार्य संचालन के नियम 158 के तहत इस संबंध में नोटिस दिया था।

Highlights निर्दलीय विधायक संयम लोढ़ा ने भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया के खिलाफ विधानसभा में विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव पेश किया है।सतीश पूनिया ने दावा किया था कि राज्यसभा चुनाव में वोट के बदले 23 विधायकों की मुख्यमंत्री के साथ डील हुई थी।

जयपुरः राजस्थान में राज्यसभा चुनाव को लेकर आरोप-प्रत्योरोपों और प्रतिक्रियाओं का दौर थमन का नाम ही नहीं ले रहा है। निर्दलीय विधायक संयम लोढ़ा ने भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया के खिलाफ विधानसभा में विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव पेश किया है।

उल्लेखनीय है कि सतीश पूनिया ने दावा किया था कि राज्यसभा चुनाव में वोट के बदले 23 विधायकों की मुख्यमंत्री के साथ डील हुई थी। संयम ने पूनिया के उस बयान का हवाला दिया जिसमें उन्होंने राज्यसभा चुनावों को लेकर 10 दिन तक चली कांग्रेस विधायकों की बाड़ेबंदी में 23 विधायकों को खान, रीकों में प्लाॅट और नकद देने के आरोप लगाए थे। किन-किन विधायकों से क्या क्या डील हुई इसके भी प्रमाण होने की पूनिया ने बात कही थी।

संयम लोढ़ा ने राज्य विधानसभा प्रक्रिया कार्य संचालन के नियम 158 के तहत इस संबंध में नोटिस दिया था। इस पर सतीश पूनिया ने पलटवार करते हुए कहा कि हमारे पास सबूत हैं, जो उचित समय पर सार्वजनिक किये जाएंगे। 

झालावाड़, चित्तौड़गढ़ सहित पांच जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

राजस्थान में मौसम विभाग के अनुसार मानसून 24 जून को प्रवेष करने की संभावना है। साथ ही मौसम विभाग ने मानसून के प्रवेष के साथ ही राज्य के  झालावाड़, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़, डूंगरपुर और उदयपुर आदि जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। बीते 24 घंटों में जयपुर समेत कई पूर्वी इलाकों में प्री-मानसून की बारिश हुई।

मौसम विभाग का कहना है कि राजधानी जयपुर में मानसून 25-26 जून तक पहुंचने की ंभावना है। विभाग ने देष के दक्षिण-पष्चिमी राज्यों में सामान्य से 107 प्रतिषत वर्षा होने की भी संभावना जताई है।

Web Title: Rajasthan jaipur bjp congress Privilege violation motion against BJP state president Poonia accused legislators vote

राजनीति से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे