हम गोरे अंग्रेजों से लड़े तो आख़िरी सांस तक...आज के काले अंग्रेजों से भी लड़कर संविधान व प्रजातंत्र की रक्षा करेंगे, कांग्रेस ने कहा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: August 14, 2020 06:31 PM2020-08-14T18:31:12+5:302020-08-14T18:35:25+5:30

जिस प्रकार भाजपा ने कर्नाटक के अंदर मध्य प्रदेश के अंदर और कई दूसरे राज्यों में जो षड्यंत्र किया था, वही नीति इन्होंने राजस्थान में अपनाई। परन्तु राजस्थान में भाजपा बेनकाब हो गई। वो समझ गए हैं कि उनकी योजना विफल हो गई है।

Rajasthan Congress MLAs show victory sign after winning the confidence motion in the State Assembly | हम गोरे अंग्रेजों से लड़े तो आख़िरी सांस तक...आज के काले अंग्रेजों से भी लड़कर संविधान व प्रजातंत्र की रक्षा करेंगे, कांग्रेस ने कहा

गहलोत ने आगे लिखा है, ‘‘जनता के दृढ़ भरोसे और कांग्रेस के विधायकों की एकता के बलबूते हम यह जीत हासिल कर पाए हैं।'

Highlightsप्रजातंत्र, बहुमत और देश के संविधान पर हमला करने वाले मोदी सरकार में बैठे काले अंग्रेजों से भी जीतकर प्रजातंत्र और संविधान की रक्षा करने के लिए। विधानसभा में विश्वास मत जीतना उन ताकतों के लिए एक संदेश हैं जो देश में निर्वाचित सरकारों को अस्थिर करने का प्रयास कर रही हैं।राज्य विधानसभा ने गहलोत सरकार द्वारा लाए गए विश्वास मत प्रस्ताव को ध्वनिमत से पारित कर दिया।

जयपुरः राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि हम चाहेंगे कि पक्ष-विपक्ष अब तमाम राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप छोड़कर एक लक्ष्य रखें कि कोरोना का मुकाबला कैसे किया जाए। जिस प्रकार भाजपा ने कर्नाटक के अंदर मध्य प्रदेश के अंदर और कई दूसरे राज्यों में जो षड्यंत्र किया था, वही नीति इन्होंने राजस्थान में अपनाई। परन्तु राजस्थान में भाजपा बेनकाब हो गई। वो समझ गए हैं कि उनकी योजना विफल हो गई है।

कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरेजवाला ने कहा कि INC, करोड़ों भारतीयों ने गोरे अंग्रेजों से लड़कर विजय पाई। हम संकल्प बद्ध है प्रजातंत्र, बहुमत और देश के संविधान पर हमला करने वाले मोदी सरकार में बैठे काले अंग्रेजों से भी जीतकर प्रजातंत्र और संविधान की रक्षा करने के लिए। आज के विश्वास मत का यही सबक है।

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि उनकी सरकार का विधानसभा में विश्वास मत जीतना उन ताकतों के लिए एक संदेश हैं जो देश में निर्वाचित सरकारों को अस्थिर करने का प्रयास कर रही हैं। राज्य विधानसभा ने गहलोत सरकार द्वारा लाए गए विश्वास मत प्रस्ताव को ध्वनिमत से पारित कर दिया।

गहलोत ने ट्वीट किया, ‘‘विधानसभा में हमारा बहुमत मत जीतना उन ताकतों के लिए एक संदेश है जो निर्वाचित सरकारों को अस्थिर करने की कोशिश कर रही हैं। उनकी हर तिकड़म राजस्थान में विफल रही है।’’ गहलोत ने आगे लिखा है, ‘‘जनता के दृढ़ भरोसे और कांग्रेस के विधायकों की एकता के बलबूते हम यह जीत हासिल कर पाए हैं।'

राजस्थान में विश्वासमत जीतने पर कांग्रेस नेताओं ने कहा : पार्टी की एकजुटता का दिखा दम

कांग्रेस ने राजस्थान विधानसभा में अशोक गहलोत सरकार के विश्वासमत जीतने को लोकतंत्र की जीत बताते हुए कहा है कि पार्टी के नेताओं ने एकजुटता का सबूत दे दिया है। सरकार द्वारा रखे गए विश्वासमत प्रस्ताव को सदन ने शुक्रवार को ध्वनिमत से पारित किया।

कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने संवाददाताओं से कहा,‘‘ प्रजातंत्र के कई कोनों में व्याप्त अंधकार के लिए राजस्थान का विश्वासमत एक नई रोशनी लेकर आया है।’’ सुरजेवाला ने कहा,‘‘देश भर में बहुमत का चीरहरण करने वाली मोदी सरकार व भाजपा ये जान ले की राजस्थान ने कभी हार नहीं मानी है, राजस्थान कभी हारा नहीं है। हम गोरे अंग्रेजों से लड़े तो आख़िरी साँस तक...आज के काले अंग्रेजों से भी लड़कर संविधान व प्रजातंत्र की रक्षा करेंगे।’’

पार्टी के प्रदेश प्रभारी और संगठन महासचिव अविनाश पांडे ने कहा कि जनता की चुनी हुई सरकार को गिराने के भाजपा के मंसूबे पूरे नहीं हुए। पांडे ने कहा कि भाजपा अपने तमाम प्रयासों के बावजूद कांग्रेस के किसी एक विधायक को टस से मस नहीं कर पाई।

उन्होंने कहा, ‘‘विधायकों को डिगाने के सभी प्रकार के प्रयास किए गए उन्हें डराने धमकाने की कोशिश की गयी लेकिन उन्होंने पूरे विश्वास के साथ लोकतंत्र की इस लड़ाई में, सत्य की इस लड़ाई में सत्य का साथ दिया और असत्य को पराजित किया।’’

पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने कहा, ‘‘आज सदन में कांग्रेस सरकार ने विश्वास मत जीता है। जो भी अटकलें लगाई जा रही थी उन सब पर आज विराम लग गया। कांग्रेस के विधायकों ने एकजुटता का संदेश दिया। आने वाले समय में हम पूरी ताकत के साथ काम करेंगे।'

राज्य के चिकित्सा मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने कहा, ‘‘हमारी पार्टी एकजुट है और आपने देखा होगा सदन में मतभेद हो सकते हैं मनभेद नहीं हैं। पार्टी सोनिया गांधी, राहुल गांधी व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में एकजुट हैं।’’ शर्मा ने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस की सरकार प्रचंड बहुमत के साथ लोगों की सेवा कर रही है, करती रहेगी और आगे भी सरकार बनाएगी। 

Web Title: Rajasthan Congress MLAs show victory sign after winning the confidence motion in the State Assembly

राजनीति से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे