चुनाव से ठीक पहले राजस्थान-मध्यप्रदेश के भाजपा अध्यक्षों का इस्तीफा, जानें किसने संभाली कमान

By भारती द्विवेदी | Published: April 18, 2018 03:14 PM2018-04-18T15:14:12+5:302018-04-18T15:14:12+5:30

अध्यक्ष पद छोड़ने के बाद भी भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने अशोक परनामी, नंद कुमार सिंह चौहान को बीजेपी की राष्ट्रीय कार्य समिति का सदस्य नियुक्त किया है।

rajasthan and Madhya pradesh bjp chief resigned, rakesh singh appointed as new mp chief | चुनाव से ठीक पहले राजस्थान-मध्यप्रदेश के भाजपा अध्यक्षों का इस्तीफा, जानें किसने संभाली कमान

चुनाव से ठीक पहले राजस्थान-मध्यप्रदेश के भाजपा अध्यक्षों का इस्तीफा, जानें किसने संभाली कमान

नई दिल्ली, 18 अप्रैल: राजस्थान और मध्य प्रदेश दोनों ही जगहों पर छह महीने के अंदर विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। उससे पहले दोनों ही राज्यों के बीजेपी अध्यक्षों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। राजस्थान से जहां अशोक परनामी बीजेपी अध्यक्ष थे, वहीं मध्य प्रदेश से नंद कुमार सिंह चौहान। हालांकि दोनों ही जगहों के अध्यक्षों ने किसी वजह से अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया है, वो पता नहीं चल पाया है। नंद कुमार सिंह ने साल 2014 में अध्यक्ष पद की कमान संभाली थी।


इनदोनों ही जगहों पर भाजपा ने नए लोगों को पार्टी की कमान सौंप दी है। पार्टी की तरफ से मध्य प्रदेश के नए बीजेपी अध्यक्ष जबलपुर के सांसद राकेश सिंह होंगे। राकेश सिंह लोकसभा में पार्टी के मुख्य सचेतक भी हैं। राकेश सिंह जबलपुर से तीसरी बार जीतकर सांसद बने हैं। 17 अप्रैल को देर रात चली बैठक में राकेश सिंह के नाम पर मुहर लगी थी, जिसका ऐलान बुधवार को किया गया।

वहीं राजस्थान अध्यक्ष अशोक परनामी ने अपना इस्तीफा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को भेज है। अध्यक्ष पद छोड़ने के बाद भी भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने अशोक परनामी, नंद कुमार सिंह चौहान और डॉ. के हरिबाबू (आंध्र प्रदेश) को बीजेपी की राष्ट्रीय कार्य समिति का सदस्य नियुक्त किया है।

English summary :
Rajasthan BJP chief Ashok Parnami and MP BJP chief Nandkumar Singh Chauhan resigns just before Vidhan Sabha Elections which is going to be held within 6 months. Rakesh singh appointed as new Madhya Pradesh chief.


Web Title: rajasthan and Madhya pradesh bjp chief resigned, rakesh singh appointed as new mp chief

राजनीति से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे