राहुल गांधी को किसानों से माफी मांगनी चाहिए, मप्र में कृषि ऋण माफी के वादे को पूरा नहीं किया गयाः लक्ष्मण सिंह
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: September 19, 2019 02:52 PM2019-09-19T14:52:29+5:302019-09-19T14:52:29+5:30
भोपाल में कांग्रेस नेता लक्ष्मण सिंह ने कहा कि हम राज्य में कृषि ऋण माफी के वादे को पूरा नहीं कर पाए हैं। राहुल गांधी को किसानों से माफी मांगनी चाहिए और उन्हें स्पष्ट करना चाहिए कि कर्ज माफी में कितना समय लगेगा। इससे गुस्साए किसानों को एक अच्छा संदेश जाएगा।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह ने अपने दल कांग्रेस पर कटाक्ष किया है। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और मध्य प्रदेश के सीएम कमलनाथ पर हमला बोला है।
भोपाल में कांग्रेस नेता लक्ष्मण सिंह ने कहा कि हम राज्य में कृषि ऋण माफी के वादे को पूरा नहीं कर पाए हैं। राहुल गांधी को किसानों से माफी मांगनी चाहिए और उन्हें स्पष्ट करना चाहिए कि कर्ज माफी में कितना समय लगेगा। इससे गुस्साए किसानों को एक अच्छा संदेश जाएगा।
कांग्रेस नेता लक्ष्मण सिंह ने कहा कि पार्टी नेतृत्व केवल कुछ चुनिंदा नेताओं से मिलता है। अगर यह इसी तरह जारी रहा, तो पता नहीं पार्टी का क्या होगा। यदि पार्टी को मजबूत करना है, तो नेतृत्व को अपने कार्यकर्ताओं से मिलना चाहिए और इस तरह 2024 में कांग्रेस सत्ता में आ सकेगी। वह लगातार कांग्रेस पर हमला करते रहते हैं, वह इस कारण पार्टी से इस्तीफा देकर भाजपा से भी सांसद रह चुके हैं।
वर्ष 2003 में मध्य प्रदेश से कांग्रेस के सत्ता से बाहर होने के बाद लक्ष्मण सिंह भाजपा में शामिल हुए और दो लोकसभा चुनाव भगवा पार्टी के उम्मीदवार के तौर पर जीते। वर्ष 2010 में भाजपा अध्यक्ष नितिन गडकरी की आलोचना करने पर उन्हें पार्टी से बाहर कर दिया गया था। वह वर्ष 2013 में कांग्रेस में वापस लौटै।
Lakshman Singh,Congress: The party leadership meets only few selected leaders. If it continues this way,don't know what will happen to the party. If the party has to be strengthened, the leadership should meet its workers, &this way in 2024 Congress will be able to come to power
— ANI (@ANI) September 19, 2019
कांग्रेस के मठाधीश अधिवक्ता, चिदम्बरम की जमानत नहीं करा पाये: लक्ष्मण सिंह
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह ने पार्टी के बड़े नेताओं, जो देश के नामी वकील भी हैं, का नाम लिये बिना कटाक्ष करते हुए कि वह पूर्व केन्द्रीय मंत्री चिदम्बरम की जमानत भी नहीं करा पाये। चिदम्बरम आईएनएक्स मीडिया मामले में फिलहाल सीबीआई की हिरासत में है।
विधायक लक्ष्मण सिंह ने ट्वीट किया, ‘‘चिदंबरम जी निर्दोष सिद्ध हों,पार्टी की स्वच्छ छवि बने, यही कामना करते हैं, परंतु दुख इस बात का है कि हमारे सभी "मठाधीश" अधिवक्ता जिन्हें बार-बार राज्य सभा का सदस्य बनाया, उनकी जमानत नहीं करा पाये।’’
वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल और अभिषेक मनु सिंघवी चिदंबरम के लिये जमानत की कोशिश करने वाले वकीलों में शामिल थे। यह पहली बार नहीं है कि पांच बार के सांसद रहे सिंह ने अपनी पार्टी पर ही निशाना साधा है। सिंह दो बार भाजपा से भी सांसद रहे हैं। पिछले साल अप्रैल में जब कांग्रेस का केंद्रीय नेतृत्व पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में कमलनाथ का नाम तय कर रहा था तब सिंह ने ट्वीट किया था, "ब्लूटूथ तकनीक के युग में कमलनाथ के नेतृत्व में चुनाव में जाना एचएमवी रिकॉर्ड चलाने की तरह है।’’