राहुल गांधी ने मजदूरों से मुलाकात के बाद वीडियो जारी कर बताई उनके हौसले और दर्द की कहानी, ट्वीट कर लिखी ये बात

By पल्लवी कुमारी | Published: May 23, 2020 09:43 AM2020-05-23T09:43:15+5:302020-05-23T09:43:15+5:30

कोरोना संकट में लॉकडाउन में फंसे प्रवासी मजदूरों की मुश्किलों और इनकी घर वापसी को लेकर राहुल गांधी लगातार केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ आवाज उठाते रहे हैं।

rahul gandhi relase video with migrants chat on youtube channel see video | राहुल गांधी ने मजदूरों से मुलाकात के बाद वीडियो जारी कर बताई उनके हौसले और दर्द की कहानी, ट्वीट कर लिखी ये बात

तस्वीर स्त्रोत- कांग्रेस अधिकारिक ट्विटर हैंडल

Highlightsकांग्रेस ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल पर भी राहुल गांधी का यू ट्यूब चैनल वाला पूरा वीडियो शेयर किया है।राहुल गांधी ने 16 मई को दिल्ली के सुखदेव विहार फ्लाईओवर के पास इन मजदूरों से बातचीत की थी।

नई दिल्ली: कोरोना संकट और लॉकडाउन के बीच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रवासी मजूदरों से कुछ दिन पहले मुलाकात कर बातचीत की थी। राहुल गांधी ने अपने अधिकारिक यू ट्यूब चैनल पर उसका एक वीडियो जारी किया है। वीडियो जारी करने के पहले राहुल गांधी ने अपने ट्विटर हैंडल से इस बात की जानकारी दी थी। राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा है, ''कुछ दिन पहले, इन मजदूर भाई-बहनों से भेंट हुई, जो हरियाणा से सैकड़ों किमी दूर यूपी के झांसी  में अपने गांव पैदल ही जा रहे थे। आज सुबह 9 बजे इनके धैर्य, दृढ़ संकल्प और आत्मनिर्भरता की अविश्वसनीय कहानी मेरे YouTube चैनल पर देखिए।'' ट्वीट के साथ राहुल गांधी ने अपने  यू ट्यूब चैनल का लिंक भी दिया है। 

कांग्रेस ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल पर भी राहुल गांधी का यू ट्यूब चैनल वाला पूरा वीडियो शेयर किया है और लिखा है-  ''राहुल गांधी की प्रवासी मजदूरों के साथ बातचीत''

राहुल गांधी ने प्रवासी मजदूरों के एक समूह के साथ बातचीत का एक प्रोमो भी देर रात (22 मई) जारी किया था।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली में करीब 20 प्रवासी श्रमिकों से मुलाकात करके उनकी स्थिति के बारे में जानकारी ली थी और बाद में उन्हें घर भेजने का प्रबंध कराया था। राहुल गांधी ने  16 मई की शाम के समय सुखेदव विहार इलाके में फ्लाईओवर के निकट मजदूरों से मुलाकात कर करीब एक घंटे तक बातचीत की।  मजदूरों ने अपनी परेशानियों को राहुल गांधी के साथ साझा किया था। जिसका वीडियो आज राहुल गांधी ने जारी किया है। 

राहुल गांधी की श्रमिकों के साथ बातचीत के दौरान सामाजिक दूरी का ख्याल रखा गया था। राहुल गांधी के निर्देश पर कांग्रेस की दिल्ली इकाई की तरफ से इन श्रमिकों को उनके घर भेजने के लिए वाहनों का इंतजाम किया गया। ये श्रमिक झांसी के निवासी हैं और अंबाला से लौट रहे थे। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौधरी अनिल कुमार ने बताया था कि इन लोगों को भेजने के लिए 8-10 वाहनों का प्रबंध किया गया। 

Web Title: rahul gandhi relase video with migrants chat on youtube channel see video

राजनीति से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे