क्या योगी सरकार मजदूरों को बंधुआ बनाएगी: प्रियंका गांधी

By भाषा | Published: May 27, 2020 02:26 PM2020-05-27T14:26:57+5:302020-05-27T14:27:36+5:30

योगी सरकार ने कहा है कि कोई भी राज्य सरकार बिना अनुमति के उत्तर प्रदेश के लोगों को श्रमिक व कामगार के रूप में लेकर नहीं जाएगी.

Priyanka slams Yogi for his statement on Migrant labour | क्या योगी सरकार मजदूरों को बंधुआ बनाएगी: प्रियंका गांधी

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश की पार्टी प्रभारी भी हैं (लोकमत फाइल फोटो)

Highlightsकांग्रेस ने उत्तर प्रदेश सरकार के इस फैसले को "असंवैधानिक" बताया कि अन्य राज्यों को उसके मूल निवासियों को रोजगार देने के लिए अनुमति लेनी चाहिए। उत्तर प्रदेश सरकार ने मजूदरों के लिए कामगार श्रमिक कल्याण आयोग बनाया है.

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की एक घोषणा को लेकर बुधवार को सवाल किया कि क्या राज्य की भाजपा सरकार मजदूरों को बंधुआ बनाना और उनके संवैधानिक अधिकार खत्म करना चाहती है। गौरतलब है कि योगी ने पिछले दिनों कहा था कि अगर किसी राज्य को कामगारों की आवश्यकता होगी तो उनकी मांग पर सामाजिक सुरक्षा की गारंटी राज्य सरकार देगी, बीमा कराएगी और श्रमिक एवं कामगार को हर तरह की सुरक्षा देगी।

कांग्रेस की उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका ने ट्वीट किया, ‘‘श्रमिकों की मदद करने के बजाय यूपी सरकार का एक हैरतअंगेज फैसला आ गया कि श्रमिकों को उनकी अनुमति के बिना कोई श्रम के लिए नहीं ले जा सकेगा।’’ उन्होंने सवाल किया, ‘‘क्या सरकार श्रमिकों को बंधुआ बनाएगी? क्या सरकार श्रमिकों से उनके संवैधानिक अधिकार को ख़त्म करना चाहती है?’’ प्रियंका के मुताबिक श्रमिकों के मुद्दे को संवेदना के साथ हल करना होगा। उन्होंने कहा कि इसके लिए हम सब राजनीति को परे रखके मदद करने के लिए तैयार हैं लेकिन अहंकार व राजनीति से उनकी समस्याओं को और बढ़ाने के इस प्रयास को हम सफल नहीं होने देंगे। 

इससे पहले कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश सरकार के इस फैसले को "असंवैधानिक" बताया कि अन्य राज्यों को उसके मूल निवासियों को रोजगार देने के लिए अनुमति लेनी चाहिए। इसके साथ ही पार्टी ने कहा कि इस तरह की कार्रवाई में व्यावहारिक बुद्धि की कमी है तथा इससे राज्य के लोगों की परेशानी बढ़ेगी।  

कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डी के शिवकुमार ने कई ट्वीट कर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा और कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश उनकी सरकार की निजी संपत्ति नहीं है।’’ उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के लोगों को काम पर रखे जाने से रोकने का योगी आदित्यनाथ का कदम असंवैधानिक है और यह आवाजाही की स्वतंत्रता के अधिकार के खिलाफ है।

शिवकुमार ने ट्वीट किया कि उत्तर प्रदेश के लोगों को भारत में कहीं भी काम करने के लिए आपकी अनुमति की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा, ‘‘श्री योगी लोकतंत्र में शासन के बुनियादी नियमों को नहीं समझते हैं।’’ कांग्रेस नेता ने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘ इस तरह की कार्रवाइयों में व्यावहारिक बुद्धि की कमी है और इससे प्रदेश के लोगों को अधिक नुकसान होगा... जब यह भाजपा के लिए सुविधाजनक है, तो यह एक राष्ट्र है। जब ऐसा नहीं है, तो यह अलग-अलग राज्य और अलग-अलग लोग हैं। पाखंड की पराकाष्ठा है!" 

Web Title: Priyanka slams Yogi for his statement on Migrant labour

राजनीति से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे