यूपी मिशन के साथ ट्विटर पर भी प्रियंका गांधी का आगाज, कुछ ही मिनटों में 30 हजार से ऊपर पहुंचे फॉलोअर्स

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: February 11, 2019 12:56 PM2019-02-11T12:56:48+5:302019-02-11T16:39:07+5:30

प्रियंका को पूर्वी उप्र का और ज्योतिरादित्य सिंधिया को पश्चिमी उप्र का प्रभारी कांग्रेस महासचिव नियुक्त किए जाने के बाद सोमवार को राज्य की उनकी यह पहली यात्रा होगी।

priyanka gandhi vadra twitter handle | यूपी मिशन के साथ ट्विटर पर भी प्रियंका गांधी का आगाज, कुछ ही मिनटों में 30 हजार से ऊपर पहुंचे फॉलोअर्स

ट्विटर अकाउंट बनने के कुछ ही देर बाद प्रियंका गांधी के फॉलोअर्स की संख्या 30 हजार से ऊपर पहुंच चुकी है। (Photo credit: Twitter)

Highlightsप्रियंका गांधी सोमवार से यूपी मिशन का आगाज करने जा रही हैं।यूपी में प्रियंका गांधी की यह पहली यात्रा है।लोकसभा चुनाव 2019 को मद्देनजर रखते हुए कांग्रेस ने बड़ा फैसला करते हुए प्रियंका गांधी को पूर्वी उत्तर प्रदेश की महासचिव बनाया गया है।

लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी सोमवार से यूपी मिशन की शुरुआत कर दी है। इसी के साथ ही प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्विटर अकाउंट का भी आगाज कर दिया है। आज से उनका भी ऑफिशियली ट्वीटर अकाउंट बन गया है। ट्विटर अकाउंट बनने के कुछ ही मिनट बाद उनके फॉलोअर्स की संख्या 30 हजार से ऊपर पहुंच चुकी है।

 




यूपी में पहली यात्रा करने जा रही हैं प्रियंका

प्रियंका को पूर्वी उप्र का और ज्योतिरादित्य सिंधिया को पश्चिमी उप्र का प्रभारी कांग्रेस महासचिव नियुक्त किए जाने के बाद सोमवार को राज्य की उनकी यह पहली यात्रा है। उनके साथ कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी हैं। पिछले महीने नयी नियुक्तियों की घोषणा होने के बाद ये लोग इस अहम राज्य का दौरा कर रहे हैं। बता दें कि लोकसभा चुनाव 2019 को मद्देनजर रखते हुए कांग्रेस ने बड़ा फैसला करते हुए प्रियंका गांधी को पूर्वी उत्तर प्रदेश की महासचिव बनाया गया है। प्रियंका गांधी को लंबे समय से राजनीति में लाने की मांग की जा रही थी। इसके अलावा कांग्रेस ने इसी के साथ ज्योतिरादित्य सिंधिया को पश्चिमी उत्तर प्रदेश का महासचिव बनाया है। के. सी. वेणुगोपाल कांग्रेस संगठन के प्रभारी चुना गया।

रायबरेली से लड़ सकती हैं चुनाव

खबर है कि सोनिया गांधी की तबीयत पिछले कुछ दिनों से खराब चल रही है, जिसकी वजह से हो सकता है कि प्रियंका गांधी लोकसभा चुनाव 2019 में रायबरेली से लड़ सकती हैं। प्रियंका गांधी की राजनीतिक में औपचारिक एंट्री को कांग्रेस का मास्टर स्ट्रोक के तौर पर देखा जा रहा है। इस क्षेत्र की कई सीटों पर कांग्रेस का अच्‍छा प्रभाव है। फूलपुर से पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू सांसद थे। इलाहाबाद, प्रतापगढ़, वाराणसी, मिर्जापुर समेत कई जिलों कांग्रेस का अच्‍छा खासा प्रभाव है।

Web Title: priyanka gandhi vadra twitter handle

राजनीति से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे