विदेश से आते ही प्रियंका लगीं 2019 की चुनावी तैयारियों में, इस दिन हो सकता है यूपी में पहला रोड शो

By पल्लवी कुमारी | Published: February 6, 2019 01:42 PM2019-02-06T13:42:00+5:302019-02-06T13:42:00+5:30

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पार्टी मुख्यालय में अपने भाई और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के कमरे के बगल वाले कक्ष में बैठेंगी। प्रियंका गांधी का नेम पेल्ट भी उनके कमरे के बाहर लग गया है।

Priyanka Gandhi doing UP 2019 plan with Rahul Gandhi, Jyotiraditya Scindia Congress | विदेश से आते ही प्रियंका लगीं 2019 की चुनावी तैयारियों में, इस दिन हो सकता है यूपी में पहला रोड शो

विदेश से आते ही प्रियंका लगीं 2019 की चुनावी तैयारियों में, इस दिन हो सकता है यूपी में पहला रोड शो

Highlights11 फरवरी से प्रियंका गांधी यूपी में चुनावी रैलियां कर सकती है: सूत्रजनवरी 2019 में प्रियंका गांधी पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी महासचिव नियुक्त की गई हैं।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने अमेरिका से वापस लौट चुकी हैं। सोमवार ( 6 जनवरी) को स्वदेश लौटते ही प्रियंका गांधी सबसे पहले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से उनके तुगलक रोड स्थित आवास पर मुलाकात की। कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक, आगामी लोकसभा चुनावों की रणनीति तैयार करने के लिए सात फरवरी की शाम दिल्ली में होने जा रही पार्टी महासचिवों एवं विभिन्न राज्यों के प्रभारियों की बैठक में प्रियंका भी शामिल होंगी। इस बैठक में राहुल गांधी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया भी मौजूद होंगे। 

प्रियंका गांधी की चुनावी बैठकों का प्लान

राहुल गांधी ने 9 फरवरी दिल्ली में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्षों एवं कांग्रेस विधायक दल के नेताओं की भी बैठक बुलाई है ताकि आम चुनावों की तैयारियों की समीक्षा की जा सके। ये बैठक प्रियंका गांधी के लिए रखी गई है ताकि प्रियंका कांग्रेस के अन्य नेताओं से भी मिलकर पूर्वी उत्तर प्रदेश के लिए चुनावी रणनीति पर चर्चा कर सके। जनवरी 2019 में प्रियंका गांधी पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी महासचिव नियुक्त की गई हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी महासचिव नियुक्त किए गए ज्योतिरादित्य सिंधिया भी प्रियंका और अन्य कांग्रेस नेताओं की मुलाकात के दौरान मौजूद थे। 

11 फरवरी से प्रियंका गांधी यूपी में चुनावी रैलियां कर सकती है: सूत्र

सूत्रों के मुताबिक,  प्रियंका गांधी 11 फरवरी से अपना यूपी दौरा शुरू कर सकती हैं। 11 फरवरी को सबसे पहले प्रदेश की राजधानी लखनऊ पर जाएंगी। लखनऊ में प्रियंका रोड शो कर सकती हैं और यूपीसीसी के पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित करेंगी। यूपी के पार्टी नेताओं ने भरोसा जताया कि वह कुंभ मेले के अवसर पर संगम में डुबकी लगाने के लिए प्रयागराज भी जाएंगी। राहुल के साथ वह इस महीने के अंत में यूपी में एक रैली को भी संबोधित कर सकती हैं।

महाराष्ट्र में भी राहुल और प्रियंका कर सकते हैं रैलियां 

महाराष्ट्र कांग्रेस की पार्टी प्रमुख राहुल गांधी और नवनियुक्त महासचिव प्रियंका गांधी की राज्य में कम से कम दो-दो रैलियां कराने की योजना बना रही हैं। पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे ने मंगलवार( पांच फरवरी) को कहा कि राहुल और प्रियंका की रैलियों का कार्यक्रम उनकी मंजूरी मिलने के बाद तय किया जाएगा। शिंदे महाराष्ट्र में कांग्रेस प्रचार समिति के प्रभारी हैं। उन्होंने कहा कि हरेक मंडल के समन्वयकों से प्रचार के लिए नेताओं के नामों को अंतिम रूप देने को कहा गया है। महाराष्ट्र में 48 लोकसभा सीटें हैं।


कांग्रेस मुख्यालय में राहुल गांधी के कमरे के बगल वाले कमरे में लगा प्रियंका का नेम प्लेट

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पार्टी मुख्यालय में अपने भाई और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के कमरे के बगल वाले कक्ष में बैठेंगी। प्रियंका गांधी का नेम पेल्ट भी उनके कमरे के बाहर लग गया है। कांग्रेस अध्यक्ष और प्रियंका के इस कमरे के निकट ही पार्टी के वरिष्ठ नेताओं अहमद पटेल और मोतीलाल वोरा के भी कक्ष हैं। (पीटीआई इनपुट के साथ)

Web Title: Priyanka Gandhi doing UP 2019 plan with Rahul Gandhi, Jyotiraditya Scindia Congress