बीजेपी सांसद प्रज्ञा ठाकुर की तबीयत बिगड़ी, सांस लेने में तकलीफ की शिकायत, एम्स में भर्ती

By विनीत कुमार | Published: February 19, 2021 06:19 PM2021-02-19T18:19:46+5:302021-02-19T18:24:10+5:30

भोपाल से भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर की तबीयत बिगड़ने के बाद दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार उन्हें सांस लेने में तकलीफ के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Pragya Singh Thakur, BJP MP from Bhopal admitted to AIIMS Delhi on breathing issue | बीजेपी सांसद प्रज्ञा ठाकुर की तबीयत बिगड़ी, सांस लेने में तकलीफ की शिकायत, एम्स में भर्ती

प्रज्ञा ठाकुर को एम्स में भर्ती कराया गया (फोटो-एएनआई)

Highlightsप्रज्ञा ठाकुर को दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया, सांस लेने में तकलीफप्रज्ञा ठाकुर को शुक्रवार शाम करीब 4 बजे एम्स में भर्ती कराया गया, सीने में दर्द की भी शिकायत

बीजेपी सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर को शुक्रवार को सांस लेने में तकलीफ के बाद अचानक दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। करीब दो महीने पहले ही उन्हें एम्स से डिस्चार्ज भी किया गया था।

सूत्रों के अनुसार भोपाल से सांसद प्रज्ञा ठाकुर को फिलहाल प्राइवेट वार्ड में रखा गया है और एम्स डायरेक्टर डॉक्टर रणदीप गुलेरिया उनके केस को देख रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार प्रज्ञा ठाकुर को शुक्रवार शाम करीब 4.15 बजे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

प्रज्ञा ठाकुर को सांस लेने में तकलीफ के साथ सीने में दर्द की भी शिकायत है। साथ ही उच्च रक्तचाप की भी बात सामने आई है।

इससे पहले कोविड-19 के लक्षण सामने आने के बाद प्रज्ञा ठाकुर को 18 दिसंबर को भी एम्स में भर्ती कराया गया था। रिपोर्ट्स के अनुसार 50 वर्षीय प्रज्ञा ठाकुर के बारे में डॉक्टरों ने बताया है कि उन्हें अस्थमा, हाइपरटेंशन, डायबिटिज सहित कई और समस्याएं भी हैं।

Web Title: Pragya Singh Thakur, BJP MP from Bhopal admitted to AIIMS Delhi on breathing issue

राजनीति से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे