बीजेपी सांसद नंद कुमार सिंह चौहान का निधन, कोरोना संक्रमण होने के बाद मेदांता में थे भर्ती

By विनीत कुमार | Published: March 2, 2021 09:44 AM2021-03-02T09:44:04+5:302021-03-02T10:09:54+5:30

नंद कुमार सिंह चौहान की तबीयत कोरोना संक्रमण होने के बाद से लगातार बिगड़ती जा रही थी। उन्हें जनवरी में भोपाल से दिल्ली लाया गया था

Nand Kumar Singh Chauhan BJP MP from Khandwa passed away tested positive for covid | बीजेपी सांसद नंद कुमार सिंह चौहान का निधन, कोरोना संक्रमण होने के बाद मेदांता में थे भर्ती

बीजेपी सांसद नंद कुमार सिंह चौहान का निधन (फोटो- लोकसभा)

Highlightsनंद कुमार सिंह चौहान साल 2019 में छठी बार मध्य प्रदेश के खंडवा से सांसद चुने गए थेकोरोना संक्रमण के बाद पिछले करीब डेढ़ महीने से गंभीर रूप से बीमार चल रहे थे नंद कुमार सिंहमध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जताया दुख, कहा- 'मेरे लिए ये व्यक्तिगत क्षति'

मध्य प्रदेश के खंडवा से बीजेपी सांसद नंद कुमार सिंह चौहान उर्फ नंदू भैया का निधन हो गया है। वे गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में पिछले कुछ दिनों से भर्ती थे। न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार कोरोना संक्रमण होने के बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

मिली जानकारी के अनुसार नंद कुमार सिंह को कोरोना होने के बाद पहले 11 जनवरी को भोपाल के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि, उनकी स्थिति ठीक नहीं हुई। इसके बाद उन्हें दिल्ली लाया गया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नंद कुमार सिंह चौहान के निधन पर शोक जताया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार चौहान का पार्थिव देह मंगलवार दोपहर एयर एंबुलेंस से खंडवा ले जाया जाएगा। इसके बाद उसे वहां से बुरहानपुर ले जाया जाएगा। अंतिम संस्कार उनके गृहनगर शाहपुर में हो सकता है।


नंद कुमार सिंह चौहान छठी बार खंडवा से चुने गए थे सांसद

नंद कुमार सिंह चौहान साल 2019 में छठी बार खंडवा से सांसद चुने गए थे। उनका जन्म 8 सितंबर 1952 में खंडवा जिले के शाहपुर में हुआ था। शाहपुर नगर परिषद के अध्यक्ष के तौर पर अपना राजनीतिक करियर शुरू करने वाले नंद कुमार सिंह 1996 में पहली बार सांसद बने थे।

इस बीच मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नंद कुमार सिंह के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने कहा, 'लोकप्रिय नेता नंदू भैया हमें छोड़ कर चले गए। बीजेपी ने अपना एक आदर्श कार्यकर्ता खो दिया है। वे एक कुशल आयोजक और समर्पित नेता थे। मेरे लिए ये एक व्यक्तिगत क्षति है।'

Web Title: Nand Kumar Singh Chauhan BJP MP from Khandwa passed away tested positive for covid

राजनीति से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे