नबन्ना चलो आंदोलनः कानून-राज की हत्या, यह एक काला दिन, तेजस्वी सूर्या बोले- पिछले 2 सालों में 120 से भी अधिक कार्यकर्ताओं की हत्या

By सतीश कुमार सिंह | Published: October 8, 2020 06:29 PM2020-10-08T18:29:50+5:302020-10-08T18:29:50+5:30

राज्य में बीजेपी नेताओं की कथित हत्याओं को लेकर हावड़ा में नबन्ना चलो आंदोलन के तहत विरोध प्रदर्शन कर रहे बीजेपी कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने आंसू गैस के गोले और वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार आज बंगाल में है।

'Nabanno Cholo' bjp MP Tejasvi Surya Kolkata tmc cm mamata black day Democracy and constitutional rule of law  | नबन्ना चलो आंदोलनः कानून-राज की हत्या, यह एक काला दिन, तेजस्वी सूर्या बोले- पिछले 2 सालों में 120 से भी अधिक कार्यकर्ताओं की हत्या

मार्च में लगभग एक लाख लोग थे। हमारे तकरीबन 1500 कार्यकर्ता इसमें घायल हुए हैं। (photo-ani)

Highlightsसरकार के विरोध में जो युवा आवाज उठाता है, उसकी राजनीतिक हत्या कर दी जाती है।पिछले 2 सालों में 120 से भी अधिक भाजपा और भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं की हत्या कर दी गई। लोकतंत्र और जनतांत्रिक मूल्यों की दुहाई देने वाली ब्रिगेड अब बंगाल के मामले पर खामोश है।

कोलकाताः कोलकाता में भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या ने ममता सरकार हमला बोला। भाजपा नेता ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की बेरहमी से की पिटाई और बंगाल में कानून-राज की हत्या की गई।

राज्य में बीजेपी नेताओं की कथित हत्याओं को लेकर हावड़ा में नबन्ना चलो आंदोलन के तहत विरोध प्रदर्शन कर रहे बीजेपी कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने आंसू गैस के गोले और वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार आज बंगाल में है। इस सरकार के विरोध में जो युवा आवाज उठाता है, उसकी राजनीतिक हत्या कर दी जाती है। पिछले 2 सालों में 120 से भी अधिक भाजपा और भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं की हत्या कर दी गई।

मुख्तार अब्बास नक़वी ने कहा कि बंगाल में सरकार के संरक्षण में जिस तरह की उद्दंडता, अराजकता और खून-खराबा हो रहा है वो निश्चित तौर से किसी भी लोकतांत्रिक सिस्टम को शर्मसार करता है। अचंभे की बात है कि लोकतंत्र और जनतांत्रिक मूल्यों की दुहाई देने वाली ब्रिगेड अब बंगाल के मामले पर खामोश है।

केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि पार्टी द्वारा बताया गया कि अब तक 115 भाजपा कायकर्ता बंगाल में राजनीतिक हिंसा का शिकार हुए हैं जिसमें पुलिस द्वारा कोई प्रमाणिक कार्रवाई नहीं हुई। आज के मार्च में लगभग एक लाख लोग थे। हमारे तकरीबन 1500 कार्यकर्ता इसमें घायल हुए हैं।

भाजपा इस बर्बरतापूर्ण आचरण की भर्त्सना करती है। हम बहुत ही विनम्रता से ये कहना चाहते हैं ममता जी और TMC को कि अगर आपको लगता है कि लाठी से और पुलिसिया दमन से आप भाजपा के विस्तार को बंगाल में रोक लेंगी तो आप इसमें सफल नहीं होंगी।

कानून-राज की हत्या की गई और यह एक काला दिन है

भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने बृहस्पतिवार को सचिवालय की ओर मार्च के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं की ''बेरहमी से पिटाई'' को लेकर पश्चिम बंगाल सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य में ''कानून-राज की हत्या की गई और यह एक काला दिन है।''

दक्षिण बेंगलुरु से भाजपा सांसद सूर्या ने गृह मंत्रालय से रैली के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं पर नीला रसायन मिला पानी छिड़के जाने के मामले की जांच कराने का भी अनुरोध किया। उन्होंने इसे ''मानवाधिकारों का घोर उल्लंघन'' करार दिया है। उन्होंने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा, ''आज का दिन काला दिन है।

टीएमसी सरकार ने राज्य में कानून-राज की हत्या की है। पुलिस ने जिस तरह हमारे कार्यकर्ताओं और नेताओँ पर हमला कर बेरहमी से उनकी पिटाई की है, वह अभूतपूर्व है। क्या हमें राज्य में शांतिपूर्वक प्रदर्शन करने का भी अधिकार नहीं है? सूर्या ने कहा कि वह कोलकाता आते रहेंगे और लोकतांत्रिक तरीके से प्रदर्शन करते रहेंगे ताकि अगले विधानसभा चुनाव में टीएमसी की हार सुनिश्चित की जा सके।

भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने पार्टी कार्यकर्ताओं की हत्या को लेकर बृहस्पतिवार को कोलकाता और इससे लगे हावड़ा में प्रदर्शन किया। इस दौरान उनकी पुलिस से झड़प हो गई। जिसके बाद पथराव हुआ और सड़कें जाम कर दी गईं। इस दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिये आंसू गैस और पानी की बौछारों का इस्तेमाल किया। दोनों शहरों में तीन घंटे से भी अधिक समय तक यह सब कुछ चलता रहा।

Web Title: 'Nabanno Cholo' bjp MP Tejasvi Surya Kolkata tmc cm mamata black day Democracy and constitutional rule of law 

राजनीति से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे