दिल्ली नगर निगमः भाजपा का कब्जा, अनामिका, जय प्रकाश और निर्मल जैन एसडीएमसी, एनडीएमसी और ईडीएमसी के नए मेयर, जानिए उपमहापौर कौन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: June 24, 2020 09:24 PM2020-06-24T21:24:09+5:302020-06-24T21:24:09+5:30

शायद यह पहला मौका है जब तीनों नगर निगमों का चुनाव एक ही दिन हो रहा है। एक चुनाव अधिकारी ने बताया कि सभी सुरक्षा नियमों का पालन किया जाएगा। दिल्ली के तीनों नगर निगमों में बीजेपी पार्षदों का बहुमत है। 

Municipal Corporation of Delhi BJP Anamika, Jai Prakash and Nirmal Jain new mayors SDMC NDMC EDMC | दिल्ली नगर निगमः भाजपा का कब्जा, अनामिका, जय प्रकाश और निर्मल जैन एसडीएमसी, एनडीएमसी और ईडीएमसी के नए मेयर, जानिए उपमहापौर कौन

उत्तरी दिल्ली नगर निगम (एनडीएमसी) ने महापौर के निर्वाचन का परिणाम घोषित कर दिया गया, भाजपा नेता जय प्रकाश मेयर और रितु गोयल नए उपमहापौर होंगे।

Highlightsशायद यह पहली बार है कि राष्ट्रीय राजधानी के तीनों नगर निकायों- एसडीएमसी, एनडीएमसी और ईडीएमसी के महापौर पद का चुनाव यहां सिविक सेंटर में एक ही दिन बारी बारी से हुआ।हरिनगर की पार्षद अनामिका एसडीएमसी की सदन बैठक में निर्विरोध दक्षिणी दिल्ली की महापौर निर्वाचित हुईं।अनामिका ने कहा कि उनकी शीर्ष प्राथमिकता कोविड-19 स्थिति से प्रभावी तरीके से निपटना है।

नई दिल्लीःभाजपा पार्षद अनामिका मिथिलेश और निर्मल जैन बुधवार को निर्विरोध क्रमश: दक्षिणी दिल्ली नगर निगम (एसडीएमसी) और पूर्वी दिल्ली नगर निगम (ईडीएमसी) के महापौर निर्वाचित हुए।

उत्तरी दिल्ली नगर निगम (एनडीएमसी) ने महापौर के निर्वाचन का परिणाम घोषित कर दिया गया, भाजपा नेता जय प्रकाश मेयर और रितु गोयल नए उपमहापौर होंगे। शायद यह पहली बार है कि राष्ट्रीय राजधानी के तीनों नगर निकायों- एसडीएमसी, एनडीएमसी और ईडीएमसी के महापौर पद का चुनाव यहां सिविक सेंटर में एक ही दिन बारी बारी से हुआ।

हरिनगर की पार्षद अनामिका एसडीएमसी की सदन बैठक में निर्विरोध दक्षिणी दिल्ली की महापौर निर्वाचित हुईं जबकि सी आर पार्क से भाजपा पार्षद सुभाष भड़ाना सर्वसम्मति से उपमहापौर चुने गये। अनामिका ने कहा कि उनकी शीर्ष प्राथमिकता कोविड-19 स्थिति से प्रभावी तरीके से निपटना है।

पहला मौका है जब तीनों नगर निगमों का चुनाव एक ही दिन हुआ

ईडीएमसी के अधिकारियों के अनुसान जैन के अलावा भाजपा के हरि प्रकाश बहादुर निर्विरोध पूर्वी दिल्ली के उपमहापौर चुने गये। जैन शाहदरा (वार्ड नंबर 31) के और सबोली (वार्ड नंबर 54) का प्रतिनिधित्व करते हैं। यह पहला मौका है जब तीनों नगर निगमों का चुनाव एक ही दिन हुआ। एक चुनाव अधिकारी ने बताया कि सभी सुरक्षा नियमों का पालन किया जाएगा। दिल्ली के तीनों नगर निगमों में बीजेपी पार्षदों का बहुमत है। 

दिल्ली में तीनों नगर निगम मिलाकर 272 वार्ड है

दिल्ली में तीनों नगर निगम मिलाकर 272 वार्ड है। दिल्ली नगर निगम चुनाव 2017 में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने 181 सीटों पर जीत दर्ज की थी। वहीं आम आदमी पार्टी को 48 और कांग्रेस को 30 सीट पर संतोष करना पड़ा था। 

दक्षिणी निगम की 103 सीटों पर हुए चुनाव में भाजपा को 70, आप को 16 और कांग्रेस को 12 सीट हासिल हुई। वहीं पूर्वी निगम की 63 सीटों पर हुए चुनाव में भाजपा को 47, आप को 11 और कांग्रेस की झोली में सिर्फ 3 सीट गई। वहीं, उत्तरी निगम की 104 सीटों में भाजपा को 64, आप को 21 और कांग्रेस को 15 सीट पर कामयाबी मिली थी।

दिल्ली नगर निगम चुनावों में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के तीन, समाजवादी पार्टी (सपा) और भारतीय राष्ट्रीय लोकदल के एक-एक पार्षद जीते थे। इसके अलावा दिल्ली नगर निगम चुनाव में छह निर्दलीय पार्षद भी जीतकर आए पहुंचे। नगर निगम चुनाव में बीजेपी को 36 फीसदी मत, आम आदमी पार्टी के पास 26 फीसदी और कांग्रेस को 21 फीसदी मत मिले थे।

Web Title: Municipal Corporation of Delhi BJP Anamika, Jai Prakash and Nirmal Jain new mayors SDMC NDMC EDMC

राजनीति से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे