मध्य प्रदेश: सिंधिया की एंट्री पर उमा भारती ने जताई नाराजगी, पत्र लिखकर कहा-मंत्रिमंडल विस्तार में है जातीय असंतुलन
By शिवअनुराग पटैरया | Published: July 2, 2020 03:20 PM2020-07-02T15:20:59+5:302020-07-02T15:20:59+5:30
मध्य प्रदेश के शिवराज सिंह मंत्रिमंडल के विस्तार के दौरान 28 लोगों को गुरुवार को भोपाल में राजभवन में आयोजित कार्यक्रम में मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। नवनियुक्त मंत्रियों में कांग्रेस से आए एक दर्जन ने शपथ ली। इनमें 9 सीधे तौर पर ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थक माने जाते हैं।
भोपाल:मध्य प्रदेश की पूर्व सीएम उमा भारती शिवराज कैबिनेट के विस्तार से नाराजगी जताई हैं। उन्होंने कहा है कि मंत्रिमंडल में जातीय संतुलन का ध्यान नहीं रखा गया है। भारती ने इस बाबत पार्टी नेतृत्व को पत्र भी लिखा है। भारती गुरुवार को बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले में लखनऊ के विशेष अदालत में पेश हुईं। इससे पहले उन्होंने मीडियाकर्मियों के साथ बातचीत में अपनी नाराजगी का इजहार किया।
उमा भारतीमध्य प्रदेश की मुख्यमंत्री रह चुकी हैं। कैबिनेट में मंत्री रह चुकी हैं। उनका कहना है कि आज मध्य प्रदेश में हुए मंत्रिमंडल विस्तार से जातीय संतुलन गड़बड़ हो गया है। ये बयान देने के बाद उमा भारती अयोध्या में बाबरी मस्जिद विध्वंस के मामले में विशेष सीबीआई अदालत में पेश होने चली गईं।
सिंधिया खेमे से 9 मंत्री
मंत्रिमंडल के विस्तार में सिंधिया खेमे के महेंद्र सिंह सिसौदिया, इमरती देवी, प्रभुराम चौधरी, प्रद्युम्न सिंह तोमर, राज्यवर्धन सिंह, गिर्राज दंडोतिया, सुरेश धाकड़, बृजेन्द्र सिंह यादव, ओपीएस भदौरिया को जगह दी गई। इसके साथ ही कांग्रेस बगावत कर भाजपा में सीधे तौर पर आए बिसाहूलाल सिंह, एंदल सिंह कंषाना और हरदीप सिंह डंग को भी मंत्रिमंडल में जगह दी गई।
शिवराज सिंह चौहान के मंत्रिमंडल विस्तार
बता दें कि मध्य प्रदेश के शिवराज सिंह मंत्रिमंडल के विस्तार के दौरान 28 लोगों को गुरुवार को भोपाल में राजभवन में आयोजित कार्यक्रम में मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। नवनियुक्त मंत्रियों में कांग्रेस से आए एक दर्जन ने शपथ ली। इनमें 9 सीधे तौर पर ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थक माने जाते हैं।
शपथ लेने वालों में 18 कैबीनेट और 12 राज्यमंत्री हैं। मंत्रिमंडल के विस्तार में कांग्रेस से बगावत कर भाजपा में आए एक दर्जन लोगों को शामिल किया गया। इनमें 9 सिंधिया समर्थक हैं इसके साथ ही तीन वह लोग हैं जो भाजपा नेताओं से संपर्क कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए।
मंत्रिमंडल के विस्तार में भाजपा ने कई पुराने चेहरों को दरकिनार करते हुए नए चेहरों को तरजीह दी। गौरतलब है कि मंत्रिमंडल का विस्तार लम्बे समय से अटका हुआ था। राजभवन भोपाल में आज सुबह 11 बजे आयोजित शपथ समारोह में कार्यवाहक राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने नवनियुक्त मंत्रियों और राज्यमंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।