मोदी सरकार बताए, कितने हज़ार करोड़ के इलेक्टोरल बॉन्ड जारी हुए, भाजपा को कितने हज़ार करोड़ मिलेः कांग्रेस
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: November 18, 2019 03:34 PM2019-11-18T15:34:54+5:302019-11-18T15:34:54+5:30
रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट किया, ‘‘आरबीआई ने चुनावी बॉन्ड का विरोध किया कि इससे गुमनाम चंदा व धनधोधन में बढ़ोतरी होगी। अब मोदी सरकार बताए कि कितने हजार करोड़ के इलेक्टोरल बॉन्ड जारी हुए?’’
कांग्रेस ने एक मीडिया रिपोर्ट का हवाला देते हुए सोमवार को दावा किया कि चुनावी बॉन्ड से गुमनाम चंदे और धनशोधन में बढ़ोतरी होगी।
भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने सवाल किया कि सत्तारूढ़ पार्टी को बताना चाहिए कि चुनावी बॉन्ड के माध्यम से उसे कितने हजार करोड़ रुपये का चंदा मिला। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘आरबीआई ने चुनावी बॉन्ड का विरोध किया कि इससे गुमनाम चंदा व धनधोधन में बढ़ोतरी होगी। अब मोदी सरकार बताए कि कितने हजार करोड़ के इलेक्टोरल बॉन्ड जारी हुए?’’
RBI ने इलेक्टोरल बॉन्ड का विरोध किया-
— Randeep Singh Surjewala (@rssurjewala) November 18, 2019
इससे गुमनाम चंदा व मनी लॉन्ड्रिंग बढ़ेगी
मोदी सरकार बताए-
1. कितने हज़ार करोड़ के इलेक्टोरल बॉन्ड जारी हुए?
2. भाजपा को कितने हज़ार करोड़ मिले?
3. एक हाथ दे, दूसरे हाथ ले?
क्या ये है हज़ारों करोड़ की भाजपा का मंत्र?https://t.co/CbSMhbFvoR
सुरजेवाला ने सवाल किया, ‘‘भाजपा को कितने हजार करोड़ मिले? क्या यह एक हाथ लें और दूसरे हाथ दें वाली बात है? क्या ये है हजारों करोड़ की भाजपा का मंत्र?’’ उन्होंने जिस मीडिया रिपोर्ट का हवाला दिया उसमें दावा किया गया है कि चुनावी बॉन्ड की व्यवस्था की आधिकारिक घोषणा से पहले रिजर्व बैंक ने इस कदम का विरोध किया था।