नौसेना पर बरसे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, कहा- 'आइंदा आना नहीं मेरे पास'

By भारती द्विवेदी | Published: January 11, 2018 07:46 PM2018-01-11T19:46:28+5:302018-01-11T20:01:33+5:30

जब गडकरी मंच से नौसेना को जमकर फटकार लगा रहे थे, तब वहां पश्चिमी नौसैनिक कमान के प्रमुख वाइस एडमिरल गिरीश लूथरा भी मौजूद थे।

Minister Nitin Gadkari Slams On Navy Says will Not Give Any Land For Housing Purpose | नौसेना पर बरसे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, कहा- 'आइंदा आना नहीं मेरे पास'

नौसेना पर बरसे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, कहा- 'आइंदा आना नहीं मेरे पास'

नौसेना को साउथ मुंबई में फ्लैट या क्वार्टर बनाने के लिए एक इंच भी जमीन नहीं दूंगा। नौसेना की जरूरत सीमाओं पर है, जहां से आतंकवादी घुसपैठ करते हैं। नौसेना साउथ मुंबई में क्यों रहना चाहता है?

ये बात गुरुवार को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भारत के पहले इंटरनेशनल क्रूज टर्मिनस के कार्यक्रम में बोली। जब गडकरी मंच से नौसेना को जमकर फटकार लगा रहे थे, तब वहां पश्चिमी नौसैनिक कमान के प्रमुख वाइस एडमिरल गिरीश लूथरा भी मौजूद थे।



 

नौसेना ने साउथ मुंबई के मालाबार हिल में एक पुल के निर्माण की अनुमति नहीं दी थी। जिसके बाद से नेवी और केंद्रीय मंत्री के बीच विवाद शुरू हुआ था। कार्यक्रम में नाराजगी दिखाते हुए गडकरी ने कहा, 'नौसेना विकास के कामों में अड़ंगा डाल रही है। मंत्री ने आगे कहा कि ये लोग मेरे पास आए थे जमीन मांगने लेकिन मैंने कहा मैं एक इंच जमीन नहीं दूंगा। आइंदा आना नहीं मांगने। आप लोगों का सम्मान करता हूं लेकिन साउथ मुंबई में क्यों रहना है।'

Web Title: Minister Nitin Gadkari Slams On Navy Says will Not Give Any Land For Housing Purpose

राजनीति से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे