मायावती का ट्वीट, उप्र में कानून का नहीं बल्कि गुण्डों, बदमाशों, माफियाओं आदि का जंगलराज चल रहा है
By भाषा | Published: August 19, 2019 12:25 PM2019-08-19T12:25:18+5:302019-08-19T12:25:18+5:30
बसपा प्रमुख मायावती ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून का राज नहीं है। यहां पर गुंडों, बदमाशों, माफियाओं का राज चल रहा है। लोगों को सरेराह गोली मारी जा रही है। कानून बदहाल हो गया है।
बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने कानून व्यवस्था को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार को घेरते हुए राज्य में जंगलराज होने का आरोप लगाया है।
मायावती ने सोमवार को ट्वीट कर कहा ''उप्र में कानून का नहीं बल्कि गुण्डों, बदमाशों, माफियाओं आदि का जंगलराज चल रहा है, जिसकी वजह से अपराध चरम पर हैं तथा हत्याओं की तो बाढ़ आ गयी लगती है। हर कोई असुरक्षित महसूस कर रहा है, जो अति-दुःखद और अति-दुर्भाग्यपूर्ण है।''
यूपी की भाजपा सरकार में कानून का नहीं बल्कि यहाँ गुण्डों, बदमाशों, माफियाओं आदि का जंगलराज चल रहा है, जिस कारण अब पूरे प्रदेश में हर प्रकार के अपराध चरम पर हैं तथा हत्याओं की तो बाढ़ सी आ गयी लगती है। हर कोई असुरक्षित महसूस कर रहा है, जो अति-दुःखद व अति-दुर्भाग्यपूर्ण है।
— Mayawati (@Mayawati) August 19, 2019
गौरतलब है कि प्रदेश के सहारनपुर जिले में रविवार को एक राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक अखबार के फोटो पत्रकार और उसके भाई की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। सहारनपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी. ने बताया था कि अखबार के फोटो पत्रकार आशीष (23) और उसके भाई आशुतोष (19) की उनके पड़ोसी महिपाल सैनी ने गोली मारकर हत्या कर दी। समझा जाता है कि बसपा प्रमुख का ट्वीट इसी घटना की पृष्ठभूमि में आया है।