मणिपुर मंत्रिमंडल में फेरबदलः सीएम बीरेन सिंह ने तीन मंत्रियों को कैबिनेट से बाहर का रास्ता दिखाया

By भाषा | Published: September 24, 2020 04:23 PM2020-09-24T16:23:07+5:302020-09-24T16:23:07+5:30

कैबिनेट से बाहर गए मंत्री हैं.... कृषि और पशुपालन मंत्री वी. हंगखालियान, सामाजिक कल्याण और सहकारिता मंत्री नेमच किमजेन और शिक्षा, श्रम और रोजगार मंत्री राधेश्याम सिंह।

Manipur Three Ministers V Hangkhalian, Nemcha Kipgen and Thokchom Radheshyam Singh dropped Council of Ministers | मणिपुर मंत्रिमंडल में फेरबदलः सीएम बीरेन सिंह ने तीन मंत्रियों को कैबिनेट से बाहर का रास्ता दिखाया

60 सदस्यीय विधानसभा के पांच सीट हाल में विधायकों के इस्तीफे और उन्हें अयोग्य ठहराए जाने के कारण रिक्त हो गयी हैं। (file photo)

Highlightsमुख्यमंत्री को लिखे गए पत्र के अनुसार, राज्यपाल नजमा हेप्तुल्ला ने इस संबंध में सिंह की सिफारिशों को मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने बृहस्पतिवार को तीन मंत्रियों को अपनी मंत्रिमंडल से हटा दिया।मुख्यमंत्री सिंह और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एस. टिकेन्द्र सिंह हाल में दिल्ली गए थे, जहां उन्होंने पार्टी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा सहित कई पार्टी नेताओं से मुलाकात की थी।

इंफालः मणिपुर में मंत्रिमंडल में फेरबदल की अटकलों के बीच मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने बृहस्पतिवार को तीन मंत्रियों को अपनी मंत्रिमंडल से हटा दिया।

मुख्यमंत्री को लिखे गए पत्र के अनुसार, राज्यपाल नजमा हेप्तुल्ला ने इस संबंध में सिंह की सिफारिशों को मंजूरी दे दी है। कैबिनेट से बाहर गए मंत्री हैं.... कृषि और पशुपालन मंत्री वी. हंगखालियान, सामाजिक कल्याण और सहकारिता मंत्री नेमच किमजेन और शिक्षा, श्रम और रोजगार मंत्री राधेश्याम सिंह।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री सिंह और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एस. टिकेन्द्र सिंह हाल में दिल्ली गए थे, जहां उन्होंने पार्टी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा सहित कई पार्टी नेताओं से मुलाकात की थी। पार्टी सूत्रों ने बताया कि इस दौरान मंत्रिमंडल में फेरबदल और विधानसभा उपचुनाव सहित तमाम मुद्दों पर चर्चा हुई। गौरतलब है कि 60 सदस्यीय विधानसभा के पांच सीट हाल में विधायकों के इस्तीफे और उन्हें अयोग्य ठहराए जाने के कारण रिक्त हो गयी हैं।

Web Title: Manipur Three Ministers V Hangkhalian, Nemcha Kipgen and Thokchom Radheshyam Singh dropped Council of Ministers

राजनीति से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे