महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव: भाजपा उम्मीदवार पर जानकारी छिपाने का आरोप

By भाषा | Published: May 16, 2020 05:42 AM2020-05-16T05:42:26+5:302020-05-16T05:42:26+5:30

महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव में जीते भाजपा के प्रवीन दाटके के खिलाफ एक स्थानीय वकील ने चुनाव आयोग में शिकायत की है कि उन्होंने अपने खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाई।

Maharashtra Legislative Council elections: BJP candidate accused of hiding information | महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव: भाजपा उम्मीदवार पर जानकारी छिपाने का आरोप

बीजेपी का झंडा। (फाइल फोटो)

Highlightsमहाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव में जीते भाजपा के प्रवीन दाटके के खिलाफ एक स्थानीय वकील ने चुनाव आयोग में शिकायत की है कि उन्होंने अपने खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाई। अधिवक्ता सतीश उके ने महाराष्ट्र के मुख्य चुनाव अधिकारी, निवार्चन अधिकारी तथा शहर की पुलिस को इमेल के जरिए शिकायत भेजी।

महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव में जीते भाजपा के प्रवीन दाटके के खिलाफ एक स्थानीय वकील ने चुनाव आयोग में शिकायत की है कि उन्होंने अपने खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाई।

अधिवक्ता सतीश उके ने महाराष्ट्र के मुख्य चुनाव अधिकारी, निवार्चन अधिकारी तथा शहर की पुलिस को इमेल के जरिए शिकायत भेजी।

उन्होंने दावा किया कि दाटके ने आठ मई को दायर चुनावी हलफनामे में अपने खिलाफ दर्ज 2006 के एक मामले की जानकारी नहीं दी थी। वह मामला नागपुर के मजिस्ट्रेट की अदालत में लंबित है।

Web Title: Maharashtra Legislative Council elections: BJP candidate accused of hiding information

राजनीति से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे