Highlightsराज्य की 14234 ग्राम पंचायतों के चुनाव की घोषणा 11 दिसंबर 2020 को की गई थी।भाजपा 502, शिवसेना 532, कांग्रेस 299 और एनसीपी 299 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं।स्थानीय प्रत्याशी 614 सीटों पर आगे चल रहे हैं।
मुंबईः महाराष्ट्र में मतगणना जारी है। राज्य के 34 जिलों की 12,711 ग्राम पंचायतों में 15 जनवरी को चुनाव हुए थे। भाजपा और शिवसेना में कांटे की टक्कर है।
भाजपा 502, शिवसेना 532, कांग्रेस 299 और एनसीपी 299 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। स्थानीय प्रत्याशी 614 सीटों पर आगे चल रहे हैं। कुछ ग्राम पंचायतों में चुनाव पूर्णत: और कहीं-कहीं निर्विरोध हुए थे। वहीं गढ़चिरोली जिले में 6 तहसीलों में 162 ग्रामपंचायतों के लिए 20 जनवरी को वोट डाले जाएंगे और जिले में 22 जनवरी को मतगणना होगी।
![]()
रिपोर्ट के अनुसार, कुल 79 प्रतिशत मतदान हुआ था। गढ़चिरोली जिले में 6 तहसीलों में 162 ग्रामपंचायतों के लिए 20 जनवरी को वोट डाले जाएंगे और जिले में 22 जनवरी को मतगणना होगी, राज्य में 26,719 उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए हैं। महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने ग्राम पंचायत के परिणामों का स्वागत किया और कहा, "महा विकास अघाड़ी द्वारा कई सीटें जीती गई हैं। भाजपा ने कई सीटों पर जीत हासिल नहीं की है।"
राज्य निर्वाचन आयुक्त यूपीएस मदान ने कहा कि महाराष्ट्र ग्राम पंचायतों के चुनावों में औसतन 79 प्रतिशत मतदान हुआ था। महाराष्ट्र में 27,920 ग्राम पंचायतें हैं। मतदान सुबह 7:30 बजे शुरू हुआ और गढ़चिरौली, नक्सल प्रभावित जिले और गोंदिया जिले में चार तहसीलों को छोड़कर शाम 5:30 बजे तक जारी रहेगा।
![]()
इन चार तहसीलों में दोपहर 3 बजे मतदान समाप्त हो जाएगा। महाराष्ट्र राज्य चुनाव आयुक्त यूपीएस मदान ने गुरुवार को कहा कि 20,000 सीटें ऐसी हैं जहां सदस्य पहले ही निर्विरोध चुने जा चुके हैं। पिछले साल 11 दिसंबर को 14,234 ग्राम पंचायतों के चुनावों की घोषणा की गई थी, लेकिन कुछ स्थानीय शासी निकायों में चुनाव पूरी तरह या आंशिक रूप से निर्विरोध हुए थे।
मतदान वाली ग्राम पंचायतों की जिलावार संख्या
ठाणे- 143
पालघर- 3
रायगढ़- 78
रत्नागिरि- 360
सिंधुदुर्ग- 66
नासिक- 565
धुलिया- 182
जलगांव- 687
नंदूरबार- 64
अहमनगर- 705
पुणे- 649
सोलापुर- 593
सातारा- 652
सांगली- 142
कोल्हापुर- 386
औरंगाबाद- 579
बीड़- 111
नांदेड़- 1013
परभणी- 498
उस्मानाबाद- 382
जालना- 446
लातूर- 383
हिंगोली- 421
अमरावती- 537
अकोला- 214
यवतमाल- 925
वाशिम- 152
बुलढाणा- 498
नागपुर- 127
वर्धा- 50
चंद्रपुर- 604
भंडारा-145
गोंदिया- 181
गढ़चिरोली- 170।
आंकड़ों पर एक नजर
कुल प्रभाग : 46,921
कुल सीटें : 1,25,709
कुल नामांकन : 3,56,221
वैध नामांकन : 3,50,197
नामांकन वापस लिए : 97,719
निर्विरोध चुने गए उम्मीदवार : 26,718
चुनाव में उम्मीदवार : 2,14,880
ग्राम पंचायत चुनावों में एमवीए ने बड़ी जीत दर्ज की : अनिल देशमुख
शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस की महा विकास आघाड़ी (एमवीए) ने सोमवार को जारी रूझानों एवं परिणामों के मुताबिक ग्राम पंचायत चुनावों में बड़ी जीत दर्ज की है। यह बात महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने कही। राकांपा के वरिष्ठ नेता ने संवाददाताओं से कहा कि एमवीए गठबंधन की जीत उनके बीच ‘‘बेहतर समन्वय’’ का परिणाम है।
देशमुख ने कहा, ‘‘ग्राम पंचायत चुनावों में महा विकास आघाडी ने बड़ी सफलता हासिल की है। यह संदेश देता है कि गठबंधन के सभी तीन दल -- शिवसेना, कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी अच्छे समन्वय के साथ काम कर रहे हैं। पिछले महीने विधान परिषद् चुनाव के परिणाम इस तथ्य को साबित करते हैं।’’
उन्होंने कहा, ‘‘नगर निगम या नगर परिषद् के भविष्य में होने वाले चुनाव के परिणाम भी एमवीए के पक्ष में होंगे। इन चुनावों में वर्तमान पैटर्न ही सफल होगा।’’ एक सवाल के जवाब में गृह मंत्री ने कहा कि एमवीए सरकार न केवल अगले पांच वर्ष तक काम करेगी बल्कि उसके बाद भी काम करना जारी रखेगी।
देशमुख ने कहा, ‘‘विपक्षी दलों को मुंगेरीलाल के हसीन सपने देखना बंद करना चाहिए।’’ महाराष्ट्र के 36 जिलों में से 34 जिलों में 27,920 ग्राम पंचायतों में से 14 हजार ग्राम पंचायतों के चुनाव 15 जनवरी को हुए थे। हालांकि ग्राम पंचायत के चुनाव पार्टी चिह्न पर नहीं लड़े गए हैं लेकिन राजनीतिक दलों या स्थानीय नेताओं द्वारा पैनलों को मैदान में उतारा गया।
Web Title: Maharashtra Gram Panchayat Election Results 2021 bjp 502, shivsena 532 congress ncp fight