महाराष्ट्र भाजपा प्रमुख चंद्रकांत पाटिल बोले- मोदी ने एपीजे अब्दुल कलाम को राष्ट्रपति बनाया

By अनुराग आनंद | Published: February 21, 2021 07:28 AM2021-02-21T07:28:09+5:302021-02-21T07:33:06+5:30

महाराष्ट्र के भाजपा प्रमुख चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने ए पी जे अब्दुल कलाम को राष्ट्रपति उनके धर्म के कारण नहीं बल्कि वैज्ञानिक के तौर पर उनके योगदान को देखते हुए बनाया था।

Maharashtra BJP chief Chandrakant Patil gave incorrect statement, said - narendra Modi made Kalam President | महाराष्ट्र भाजपा प्रमुख चंद्रकांत पाटिल बोले- मोदी ने एपीजे अब्दुल कलाम को राष्ट्रपति बनाया

चंद्रकांत पाटिल (फाइल फोटो)

Highlightsमहाराष्ट्र भाजपा प्रमुख चंद्रकांत पाटिल ने कहाकि भाजपा देशभक्त मुसलमानों के खिलाफ नहीं है।महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रवक्ता अतुल लोंधे ने भी इस बयान के लिए पाटिल की आलोचना की।  

मुंबई: महाराष्ट्र भाजपा प्रमुख चंद्रकांत पाटिल को शनिवार को उस वक्त आलोचनाओं का सामना करना पड़ा जब उन्होंने दावा किया कि नरेन्द्र मोदी ने 2002 में एपीजे अब्दुल कलाम को भारत का राष्ट्रपति बनाया था। पाटिल ने शुक्रवार को पार्टी के एक कार्यक्रम में कहा कि भाजपा देशभक्त मुसलमानों के खिलाफ नहीं है, वह केवल उनके खिलाफ है जो ‘‘स्लीपर सेल की तरह काम करते हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कई सामान्य लोगों को अवसर दिए.... उन्होंने एपीजे अब्दुल कलाम को भारत का राष्ट्रपति बनाया।’’ भाजपा नेता ने कहा कि कलाम को राष्ट्रपति उनके धर्म के कारण नहीं बल्कि वैज्ञानिक के तौर पर उनके योगदान को देखते हुए बनाया गया था।

शिवसेना के सांसद संजय राउत ने भी भाजपा नेता के बयान पर निशाना साधा-

पाटिल के बयान से लोगों की भौहें इसलिए तन गईं क्योंकि कलाम जुलाई 2002 में राष्ट्रपति बने थे जब अटल बिहारी वाजपेयी देश के प्रधानमंत्री थे। इस पर शनिवार को शिवसेना के सांसद संजय राउत ने कहा कि कलाम को राष्ट्रपति बनाना वाजपेयी का ‘‘मास्टरस्ट्रोक’’ था। महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रवक्ता अतुल लोंधे ने भी इस बयान के लिए पाटिल की आलोचना की।  

भाजपा ने पार्टी के पद पर एक बांग्लादेशी की नियुक्त की: महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख

महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले ने दावा किया कि भाजपा ने अपने अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ में एक बांग्लादेशी नागरिक की नियुक्ति की है। साथ ही पटोले ने देशभक्ति पर भाजपा पर कटाक्ष किया। पटोले ने कहा कि भाजपा किसी को भी देशभक्ति पर ज्ञान देने में जरा भी देर नहीं करती है और प्रश्न किया कि क्या बांगलादेश जैसे पड़ोसी मुल्कों के गैर मुस्लिम नागरिकों को नागरिकता देने वाला संशोधित नागरिकता कानून पार्टी पर ‘‘लागू नहीं होता।’’ वह गुजराती समुदाय की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

(एजेंसी इनपुट)

Web Title: Maharashtra BJP chief Chandrakant Patil gave incorrect statement, said - narendra Modi made Kalam President

राजनीति से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे