महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव: बहन पंकजा पर टिप्पणी के मामले में धनजंय मुंडे के खिलाफ FIR दर्ज

By भाषा | Published: October 20, 2019 11:15 AM2019-10-20T11:15:31+5:302019-10-20T11:15:31+5:30

पंकजा मुंडे परली से मौजूदा भाजपा विधायक और पार्टी के दिवंगत नेता गोपीनाथ मुंडे की पुत्री हैं। पु

Maharashtra Assembly Elections 2019: Case Against Dhananjay Munde For Obscene Remarks On Cousin Pankaja | महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव: बहन पंकजा पर टिप्पणी के मामले में धनजंय मुंडे के खिलाफ FIR दर्ज

पंकजा मुंडे

Highlightsधनंजय राकांपा से तो पंकजा भाजपा की उम्मीदवार हैं। दोनों चचेरे भाई-बहन परली से चुनाव मैदान में हैं।

महाराष्ट्र की मंत्री एवं अपनी चचेरी बहन पंकजा मुंडे पर एक चुनाव रैली में कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में राकांपा नेता धनंजय मुंडे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि मंत्री के खिलाफ राकांपा नेता की टिप्पणियों वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था।

इसके बाद बीड जिले के परली से ताल्लुक रखने वाले एक भाजपा नेता ने शनिवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। राकांपा नेता ने हालांकि कहा कि जो वीडियो वायरल हुआ है, उससे छेड़छाड़ की गई है और वह फर्जी है। उनकी टिप्पणियों को ‘‘तोड़ा-मरोड़ा’’ गया है। दोनों चचेरे भाई-बहन परली से चुनाव मैदान में हैं।

धनंजय राकांपा से तो पंकजा भाजपा की उम्मीदवार हैं। पंकजा मुंडे परली से मौजूदा भाजपा विधायक और पार्टी के दिवंगत नेता गोपीनाथ मुंडे की पुत्री हैं। पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘परली भाजपा अध्यक्ष जुगल किशोर लोहिया की शिकायत पर शनिवार देर रात धनंजय मुंडे के खिलाफ भादंसं की धारा 500 (मानहानि), 509 (महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने के लिए शब्द, हावभाव का इस्तेमाल)’’ और 294 (सार्वजनिक स्थल पर अश्लील कृत्य) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।’’

लोहिया ने आरोप लगाया कि धनंजय ने पंकजा के खिलाफ 17 अक्टूबर को केज तहसील के विडा गांव में एक सार्वजनिक बैठक के दौरान अश्लील टिप्पणयां कीं। भाजपा ने इस बारे में निर्वाचन आयोग और महिला आयोग से भी शिकायत की है। वहीं, धनंजय मुंडे ने शनिवार देर रात फेसबुक पर एक बयान में कहा कि उनकी टिप्पणियों को ‘‘तोड़ा-मरोड़ा’’ गया है और वायरल वीडियो फर्जी है।

उन्होंने कहा कि ‘‘संपादित’’ क्लिप की प्रामाणिकता की जांच फॉरेंसिक प्रयोगशाला में कराई जानी चाहिए। राज्य विधान परिषद में नेता विपक्ष ने कहा कि जिन लोगों ने वीडियो को संपादित किया है, उन्हें कम से कम बहन-भाई के पवित्र रिश्ते का तो सम्मान करना चाहिए था। 

Web Title: Maharashtra Assembly Elections 2019: Case Against Dhananjay Munde For Obscene Remarks On Cousin Pankaja

राजनीति से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे